5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर के दर्शनार्थ उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

पूजा-अर्चना और सैर सपाटे का चल रहा दौरआसमानी झूला बन रहा बच्चों की पहली पसंद

2 min read
Google source verification
मंदिर के दर्शनार्थ उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

मंदिर के दर्शनार्थ उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

बालाघाट/रामपायली. जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी रामपायली के प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा मेले में इस वर्ष भी भारी संख्या में श्रद्धालु मेले का लुफ्त उठाने पहुंच रहे हैं। मेले के तीसरे करीब दस हजार से अधिक श्रद्धालु मेले में पहुंचे। भगवान राम-लक्ष्मण और सीता जी की अनोखी प्रतिमा देखकर सभी भाव विभोर दिखाई दिए। मेले में सभी प्रकार की घरेलू और अन्य राज्यों से आए आकर्षक सामग्रियों की दुकानें लगी हंै। जिसमें लोग खरीदारी करते नजर आए। बच्चों का रूझान आसमानी झूले और सैर-सपाटा करने में अधिक दिखाई दिया।
नदी के तट पर दिया अध्र्य
मान्यता अनुसार श्रद्धालु चंदन नदी के तट पर कढ़ाई इत्यादि लेकर पहुंचे। जिन्होंने सुबह स्नान आदि कर पहले भगवान राम-सीता की पूजा-अर्चना की और मेला घूमने की शुरुवाती की। इसके बाद पारंपरिक रूप से नदी किनारे कढ़ाई से भोजन, पकवान व अन्य सामग्री बनाकर पिकनिक के रूप में मेले का लुफ्त उठाया।
मनोरंजन के लिए हो रहे कार्यक्रम
मेले में जिले के अलावा बाहर राज्यों और जिलों से लोग पहुंच रहे हैं। इनके खरीदी करने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। वहीं मेले में बाहर राज्यों की दैनिक आवश्यकताओं की सामग्रियों की दुकानें भी लग रही है। दिन में खरीदी और मौज मस्ती के बाद रात्रि में सैलानियों के मनोरंजन के लिए नित्य कार्यक्रम भी रखे गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से जबलपुर का शिव शक्ति भव्य देवी जागरण, झांकियों के साथ, खड़ी गम्मत तमाशा तुमसर, संस्कृति विभाग भोपाल का सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा सिवनी जिले का देवी जागरण, झालीवाड़ा की भजन संध्या, सैला नृत्य, स्टेज कार्यक्रम आदि प्रोग्राम रखे गए हैं।
दस दिनों तक रहेगी धूम
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में दस दिनों तक मेले की धूम रहेगी। पहले सात दिन जनपद और फिर तीन दिनों तक रामपायली पंचायत मेला भरवाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व अन्य रूकने की व्यवस्था के इंतजाम भी मेला समिति ने किए हंै।