8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lanji Election Result: लांजी में भाजपा के राजकुमार कर्राहे जीते, विरोधियों को दिया जवाब

MP Election 2023 Result- भाजपा के राजकुमार कर्राहे ने कांग्रेस सरकार में रही पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना लिखीराम कांवरे को हरा दिया। राजकुमार कराहे को 101005 वोट मिले, जबकि हिना को 98 हजार 232 वोट मिले।

3 min read
Google source verification
lanji-election-result.png

बालाघाट जिले की लांज विधानसभा सीट पर भाजपा के राजकुमार कर्राहे जीते। हिना कांवरे चुनाव हार गईं।

बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा सीट से भाजपा के राजकुमार कर्राहे ने बाजी मार ली। कराहे ने कांग्रेस सरकार में रही पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना लिखीराम कांवरे को हरा दिया। राजकुमार कराहे को 101005 वोट मिले, जबकि हिना को 98 हजार 232 वोट मिले। यहां तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के अशोक मराठे रहे, उन्हें 3556 वोट मिले। 17 नवंबर शुक्रवार को लांजी विधानसभा सीट पर 84.5 प्रतिशत मतदान हुआ है।

लांजी सीट पर भाजपा के राजकुमार कर्राहे ने पहली बार चुनाव लड़ा। लगातार विरोध के बावजूद जीत हासिल की। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से रमेश भटेरे समर्थकों ने खुलकर विरोध किया था, लेकिन संघ और पार्टी ने कमान संभालकर डेमेज कंट्रोल कर जीत की राह आसान बना दी। हालांकि, जीत अंतिम दौर की मतगणना पर ही मिली।

लगातार सक्रियता से आसान हुई जीत

भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद राजकुमार ने लगातार मेहनत की। विरोधियों के लगातार विरोध के बावजूद सक्रिय रहे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित किया। चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी। इसके कारण जीत हासान हो गई। चुनाव जीतने के बाद राजकुमार ने कहा कि जीत का श्रेय सभी मतदाताओं, क्षेत्र की जनता को जाता है। मतदाताओं ने उन पर विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरेंगे। विकास कार्यों को प्राधमिकता के साथ पूरा करेंगे।

यहां देखें MP Election 2023 Live Update :https://www.facebook.com/Patrikamadhyapradesh/videos/1083569552651432

हिना कावरे लांजी विधान सभा से दो बार से एमएलए हैं। वे कमलनाथ सरकार के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर रहीं। हिना कावरे को कम उम्र में ही संघर्षों के दौर से गुजरना पड़ा है। उनके पिता लिखीराम कांवरे की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। कावरे किरनापुर सीट से तीन बार विधायक थे और उस समय राज्य की दिग्विजय सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर थे। दिसंबर 1999 में उनके पिता की असामयिक मृत्यु के बाद, हिना की मां पुष्पलता ने उसी सीट से दो बार जीत हासिल की। हालांकि, परिसीमन के कारण किरनापुर सीट अब अस्तित्व में नहीं है। 2013 में, हिना कावरे ने लांजी से अपना पहला चुनाव लड़ा और विजयी होकर विधायक बनीं। वह 2018 के चुनावों में फिर से जीतीं।

2018 के चुनाव परिणाम

2018 के चुनावी नतीजे बताते हैं कि में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कराई थी। कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहीं हिना कावरे ने 90,382 वोट हासिल किए और बीजेपी के रमेश भटेरे को 18,696 वोटों के अंतर से आसानी से हराया था। 2013 में हिना कावरे ने 79,068 वोट पाकर जीत हासिल की थी, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी, भाजपा के रमेश भटेरे को हराया, जिन्हें 47,318 वोट मिले थे। वहीं, इससे पहले 2008 में बीजेपी के रमेश भटेरे जीते थे। जबकि 2003 में भी पार्टी को जीत मिली थी। 1998 में यह सीट कांग्रेस के पास थी। जातिगत समीकरण लांजी विधानसभा क्षेत्र में लोधी समुदाय का बड़ा वोट बैंक है। कुल 2,42,995 मतदाताओं में से 30-40 प्रतिशत लोधी समुदाय के हैं, साथ ही विभिन्न अन्य समुदायों के मतदाता भी हैं। बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार भी लोधी समुदाय से हैं, जबकि कांग्रेस विधायक हिना कावरे मरार समुदाय से हैं। इस अलावा इस सीट पर आदिवासी, कलार, कुनबी, महार समेत अन्य समुदायों के मतदाता प्रभाव रखते हैं। राजनीतिक इतिहास ऐतिहासिक रूप से, कांग्रेस 1962 से छह जीत के साथ लांजी सीट पर चुनाव जीती है। बीजेपी ने 3 बार जीत हासिल की है, इसके अलावा पीएसपी, जनता दल और 2 बार निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। पिछले दो चुनावों में हिना कावरे ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की है।

अब तक ये रहे हैं विधायक

- 2018- हिना लिखीराम कावरे (कांग्रेस)

- 2013- हिना लिखीराम कावरे (कांग्रेस)

- 2008- रमेश दिलीप भटेरे (भाजपा)

- 2003- दिलीप भटेरे (भाजपा)

- 1998- भागवत भाऊ नागपुरे (कांग्रेस)

- 1993- दिलीप भटेरे (भाजपा)

- 1990- दिलीप भटेरे (आइएनडी)

- 1985-नर्बदा प्रसाद (जेएनपी)

- 1980- यशवन्त राव खोंगल (कांग्रेस(आई))

- 1977- यशवन्त राव खोंगल (कांग्रेस)

- 1972- नर्बदा पीडी श्रीवास्तव (आईएनडी)

राजकुमार कर्राहे, भाजपा

हिना कांवरे, कांग्रेस

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है प्रदेश की डिंडौरी विधान सभा सीट, इस बार रोचक मुकाबला