
lok sabha elections 2024
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बुधवार को बाकी बची 5 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों का ऐलान किया तो बालाघाट सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर सभी को चौंका दिया। बालाघाट में पहली बार भाजपा बिसेन के तिलिस्म से बाहर तो निकली ही साथ ही साथ मौजूदा सांसद का टिकट काटकर एक पार्षद को चुनावी मैदान में उतार दिया।
बालाघाट लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने भारती पारधी को टिकट दिया है। वर्तमान में बालाघाट में सांसद ढाल सिंह बिसेन हैं जिनका टिकट इस बार पार्टी ने काटते हुए पार्षद भारती पारधी को मौका दिया है। भारती पारधी पंवार समाज से आती हैं और उनके ससुर स्वर्गीय भोलाराम पारधी सांसद रहे हैं। भारती पारधी महिला मोर्चा व जिला संगठन में कई पदों पर भी काम कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- भाजपा की पूर्व मंत्री का फोन नहीं उठा रहे डिप्टी सीएम, पढ़े पूरा मामला
भारती पारधी को बालाघाट से लोकसभा सीट का टिकट देने के साथ ही भाजपा ने बालाघाट में बिसेन के तिलिस्म को भी तोड़ दिया है। बालाघाट मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर बिसेन का गढ़ बन चुका था। गौरीशंकर बिसेन साल 1998 व 2004 में यहां से सांसद भी रहे और विधायक बनकर प्रदेश सरकार में मंत्री भी बने। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बिसेन समाज के ही ढाल सिंह बिसेन को टिकट दिया गया जो कि चुनाव जीतकर सांसद बने लेकिन इस बार बिसेन के तिलिस्म से बाहर आकर भारती पारधी पर भरोसा जताया है।
देखें वीडियो- BJP का मजबूत किला है खजुराहो लोकसभा सीट
Published on:
14 Mar 2024 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
