बालाघाट

2.67 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का मंत्री ने किया लोकार्पण, भूमिपूजन

परसवाड़ा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पहुंची विकास यात्रा

less than 1 minute read
2.67 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का मंत्री ने किया लोकार्पण, भूमिपूजन

बालाघाट. विकास यात्रा के सातवें दिन 11 फरवरी को मंत्री रामकिशोर कावरे ने परसवाड़ा क्षेत्र में 2.67 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उनकी समस्याओं को सुना। हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ का वितरण किया। विकास यात्रा कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री ने कन्या पूजन किया। विकास यात्रा का ध्वज लेकर ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण किया। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करने के साथ ही अति कम वजन के बच्चों को न्यूट्रीशन किट का भी वितरण किया।
मंत्री कावरे ने परसवाड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत अमवाही के ग्राम बासी में 1 करोड़ 13 लाख की लागत से पिंडकेपार, दुगलटोला, डोरा, इमलीटोला आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण, ग्राम फतेहपुर में कौआनाला पर 15 लाख रुपए की लागत ने बनने वाली पुलिया निर्माण, चंदना में शासकीय आयुर्वेद औषधालय हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर के 47.58 लाख की लागत से भवन निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। इसी के साथ चंदना में ही चंदना से संतरी टोला मार्ग लागत 38.66 लाख, खुरमंडी से किडकाटोला मार्ग लागत 53.40 लाख का लोकार्पण किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि परसवाड़ा विधानसभा भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़ा क्षेत्र है। विकास यात्रा के लिए शासन-प्रशासन गांव में पहुंचा है। विकास यात्रा का उद्देश्य पिछले 10 वर्षों में गांव में विकास के मामले में हुई तरक्की को प्रदर्शित करना और आम जनता को उसकी पात्रता के अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसके अलावा उन्होंने अनेक बाते कही। इस अवसर पर जपं परसवाड़ा अध्यक्ष समल सिंह धुर्वे, उपाध्यक्ष कांति लाल राहंगडाले, बैहर एसडीएम तन्मय वशिष्ट शर्मा, जपं परसवाड़ा सीईओ रितेश चौहान, तहसीलदार भगवान दास कुमरे सहित सरपंच, पंच व अन्य मौजूद थे।

Published on:
11 Feb 2023 10:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर