8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में शादी वाले दिन प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया, दूसरे दिन मिला शव

MP News: प्रेमिका ने कहा तुम आ जाओगे तो तुमसे शादी कर लूंगी, प्रेमी पहुंचा तो भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर पीट-पीटकर मार डाला, हत्या को हादसा दिखाने सड़क किनारे बाइक सहित फेंका था शव।

2 min read
Google source verification
balaghat

love affair murder case girlfriend called boyfriend on wedding day

MP News: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वारदात वाले दिन युवक की प्रेमिका की शादी थी और प्रेमिका ने ही प्रेमी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। जब युवक मिलने के लिए पहुंचा तो प्रेमिका के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या की थी।

प्रेमिका के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि खैरलांजी निवासी तरूण लिल्हारे (23) की हत्या उसकी प्रेमिका के भाई और दोस्तों ने की थी। तरूण का शव बुधवार को रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम गर्राबोड़ी में सड़क किनारे झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल के नीचे दबा मिला था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंच गई।

प्रेमिका ने शादी वाले दिन मिलने बुलाया था

पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने बताया कि तरूण प्रेमिका के बुलाने पर उसकी शादी वाले दिन पांच मई को उससे मिलने गया था। शादी की वीडियोग्राफी की जांच में तरूण वहां दिखा है। वह प्रेमिका से मिलने उसके कमरे की तरफ जा रहा था। उसी समय उसके भाइयों ने उसे देख लिया। तरूण को पकड़कर वे घर के पीछे बाड़ी में ले गए और पिटाई की। इसके बाद युवती का भाई दोस्तों के साथ मिलकर तरुण को नहर के पास ले गया और वहां भी उसके साथ मारपीट की। जब उसकी हालत खराब हुई तो उन लोगों ने हत्या को दुर्घटना दर्शाने ग्राम गर्राबोड़ी सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और भाग गए।

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

6 मई को सूचना मिलने पर डायल-112 से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। पास में टूटा मोबाइल, फटा शर्ट एवं चप्पल पड़े थे। पीएम रिपोर्ट में उसकी मौत बाहरी चोट लगने से होने की पुष्टि हुई। मृतक के पिता टोपसिंह लिल्हारे ने पुलिस को बताया कि उसका ग्राम ऐरवाटोला निवासी एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवती की शादी दूसरी जगह तय होने के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद एवं तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने विशेष टीम गठित कर बारात की वीडियोग्राफी, मोबाइल कॉल डिटेल एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके बाद पूरे घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम येरवाटोला निवासी वेदप्रकाश पिता लोटन लिल्हारे, हरिप्रकाश पिता लोटन लिल्हारे, दिलीप पिता लक्ष्मण लिल्हारे, कमलकिशोर पिता निलकरण व योगेश पिता छोटेलाल वरकड़े है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे, कपड़े एवं अन्य सामग्री जब्त कर ली है।

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग