11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी -केन्द्रों में भंडारित है धान, परेशान हो रहे किसान

2.95 लाख टन धान की खरीदी, डेढ़ लाख टन का हुआ परिवहनतीन दिन से धान परिवहन का कार्य था प्रभावित

2 min read
Google source verification
03_balaghat_101.jpg

बालाघाट. समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य जारी है। अभी तक 2 लाख 95 हजार 942 टन धान की खरीदी हो चुकी है। जबकि डेढ़ लाख टन धान का ही परिवहन हो पाया है। शेष धान अभी भी खरीदी केन्द्रों में ही भंडारित है। केन्द्रों में खुले में धान का भंडारण होने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। उपज बेचने के लिए आने वाले किसानों को जगह नहीं मिल पा रही है। इधर, वाहन चालकों की हड़ताल के चलते 3 दिन से धान परिवहन का कार्य प्रभावित हुआ है।
जानकारी के अनुसार वाहन चालकों की हड़ताल मंगलवार की रात्रि में समाप्त हुई है। चालक काम पर लौट गए हैं। लेकिन धान परिवहन के कार्य में धान को लोडिंग-अनलोडिंग करने के लिए हम्माल नहीं मिल पाए हैं। जिसके कारण दो दिन चालकों की हड़ताल के कारण और एक दिन हम्मालों की कमी के चलते परिवहन का कार्य प्रभावित हुआ है। बुधवार को कुछेक केन्द्रों में ही धान का परिवहन करने के लिए ट्रक पहुंच पाए। दरअसल, वाहन चालकों की हड़ताल की जानकारी ट्रकों में चलने वाले हम्मालों को नहीं मिल पाई थी। जिसके कारण 3 जनवरी को भी धान परिवहन का कार्य काफी प्रभावित रहा।
58482 किसानों से खरीदी गई धान
जिले में समर्थन मूल्य पर अभी तक 58482 किसानों से धान की खरीदी की गई है। जबकि उपज बेचने के लिए 92334 किसानों ने अपना स्लॉट बुक कराया है। अभी भी 33852 किसान अपनी उपज बेचने के लिए कतार में है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से मिली जानकारी के अनुसार 3 जनवरी तक जिले में 646 करोड़ 4 लाख रुपए मूल्य की 2959427 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। खरीदी का कार्य जारी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में 185 केन्द्र बनाए गए हैं। एमएसपी पर धान की बिक्री करने के लिए 117596 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।
धान परिवहन के कार्य में लगे 300 वाहन
समर्थन मूल्य पर क्रय किए गए धान के परिहवन का कार्य जारी है। लेकिन परिवहन का कार्य धीमी गति से हो रहा है। जिसके कारण केन्द्रों में ही खुले में धान का भंडारण करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में 300 ट्रकों से धान के परिवहन का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन लगातार परिवहनकर्ताओं को परिवहन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे रहे हैं। बावजूद इसके परिवहन के कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है।
केन्द्रों में किसानों को नहीं मिल रही जगह
उपज की बिक्री करने के लिए उपार्जन केन्द्र पहुंच रहे किसानों को अपनी फसल रखने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के 185 केन्द्रों में धीमी गति से धान का परिवहन के कारण धान खुले मेंं ही भंडारित है।
इनका कहना है
जिले में पिछले 3 दिन से धान परिवहन का कार्य प्रभावित था। 3 सौ वाहनों से परिवहन का कार्य किया जा रहा है। अभी तक डेढ़ लाख टन धान का परिवहन किया जा चुका है। परिवहन का कार्य में तेजी लाने के लिए परिवहनकर्ताओं को निर्देश दिए गए है।
-हीरेन्द्र रघुवंशी, डीएमओ, बालाघाट
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य नियमित जारी है। 92334 किसानों ने उपज बिक्री के लिए स्लॉट बुक कराया है। जिसमें से 58482 किसानों ने अपनी उपज बेची है। अभी तक 2959427 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।
-आरसी पटले, सीईओ, जेएसके बैंक, बालाघाट

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग

ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंदिया रोड पर नवेगांव से आगे शनिवार को एक भयावह सडक़ दुर्घटना सामने आई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद 16 चका ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना 10 जनवरी को दोपहर हुई। सिद्धार्थ नगर बूढ़ी बालाघाट निवासी 29 वर्षीय अमन राज पिता कन्हैया लाल पटले अपनी बाइक से ग्राम सालेटेका से बालाघाट लौट रहे थे। नवेगांव के आगे नवेगांव से गोंगलई की ओर जा रही एक ऑटो से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के चलते अमन राज सडक़ पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से गुजर रहे एक 16 चका ट्रक ने युवक के दोनों पैर को कुचल दिया। ट्रक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। वहीं बाइक की टक्कर से ऑटो भी अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो चालक राजेंद्र सोलाखे निवासी ग्राम नेतरा नवेगांव घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि अमन राज पटले पेशे से एलईडी टीवी मैकेनिक हैं और सिद्धार्थ नगर बूढ़ी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया कि 9 जनवरी को वह अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटी के साथ ग्राम सालेटेका अपनी बुआ के घर गए थे। रात में वहीं रुकने के बाद अमन राज अपनी पत्नी और बेटी को वहीं छोडकऱ अकेले बालाघाट के लिए निकले थे। इसी दौरान यह दुर्घटना घटित हुई। प्राथमिक उपचार के बाद अमन राज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि ऑटो चालक राजेंद्र सोलाखे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा घायल अमन राज के पिता कन्हैया लाल पटले के बयान दर्ज कर तहरीर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित थाना ग्रामीण नवेगांव भेज दी गई है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।