scriptIMPERFECTIONS-प्रसूति कक्ष की मिली बिजली गुल, गर्मी से परेशान होते रहे मरीज | PR Delivery room found power cut, patients kept getting troubled by heat | Patrika News
बालाघाट

IMPERFECTIONS-प्रसूति कक्ष की मिली बिजली गुल, गर्मी से परेशान होते रहे मरीज

अस्पताल में जगह-जगह गंदगी का अंबार। खिडक़ी-दरवाजों में जाले लगे हुए। प्रसूति कक्ष की बिजली गुल। गर्मी से परेशान होते मरीज व उनके परिजन। अस्पताल के डॉक्टरों का मरीजों के प्रति बर्ताव भी सही नहीं। यह सब खामियां वारासिवनी विधायक विवेक पटेल के निरीक्षण के दौरान सामने आई। बालाघाट/खैरलांजी. अस्पताल में जगह-जगह गंदगी का अंबार। […]

बालाघाटMay 14, 2024 / 10:06 pm

Bhaneshwar sakure

स्वास्थ्य केंद्र खैरलांजी का मामला

ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने अस्पताल का किया निरीक्षण

अस्पताल में जगह-जगह गंदगी का अंबार। खिडक़ी-दरवाजों में जाले लगे हुए। प्रसूति कक्ष की बिजली गुल। गर्मी से परेशान होते मरीज व उनके परिजन। अस्पताल के डॉक्टरों का मरीजों के प्रति बर्ताव भी सही नहीं। यह सब खामियां वारासिवनी विधायक विवेक पटेल के निरीक्षण के दौरान सामने आई।
बालाघाट/खैरलांजी. अस्पताल में जगह-जगह गंदगी का अंबार। खिडक़ी-दरवाजों में जाले लगे हुए। प्रसूति कक्ष की बिजली गुल। गर्मी से परेशान होते मरीज व उनके परिजन। अस्पताल के डॉक्टरों का मरीजों के प्रति बर्ताव भी सही नहीं। यह सब खामियां वारासिवनी विधायक विवेक पटेल के निरीक्षण के दौरान सामने आई। मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरलांजी का है।

ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने अस्पताल का किया निरीक्षण

जानकारी के अनुसार खैरलांजी के अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने और डॉक्टरों के खराब बर्ताव की शिकायत ग्रामीणों ने विधायक विवेक पटेल से की थी। इसी शिकायत के आधार पर विधायक विवेक पटेल ने खैरलांजी अस्पताल का निरीक्षण किया। विधायक पटेल ग्रामीणों के साथ खैरलांजी के अस्पताल में अचानक पहुंचे। अचानक विधायक को अपने सामने पाते ही पंखे कूलर की ठंडी हवा का आनंद ले रहे सभी कर्मचारी हड़बड़ा गए।

जगह-जगह गंदगी का अंबार

स्वास्थ्य विभाग में साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जाती है। लेकिन खैरलांजी अस्पताल इसके विपरित है। खैरलांजी अस्पताल में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। प्रत्येक कमरों में मकड़ी का जाला नजर आता है। बिजली व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त नहीं है। कूलर, पंखें भी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। यह सब विधायक के निरीक्षण के दौरान सामने आया है। बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन साफ-सफाई को लेकर गंभीर नहीं है।

मरीजों के परिजनों ने भी बताई समस्याएं

निरीक्षण के दौरान विधायक पटेल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा की। अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की अव्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इतना ही नहीं अस्पताल स्टॉफ के व्यवहार को लेकर भी शिकायतें की।

डॉक्टर, कर्मचारियों को लगाई फटकार

अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद विधायक ने डॉक्टर्स व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। खंड चिकित्सा अधिकारी खिलेंद्र पाल को फटकार लगाते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाए जाने की बात भी कही। 15 दिनों में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी।

लगातार मिल रही थी शिकायतें-पटेल

विधायक विवेक पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र खैरलांजी की उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी। अस्पताल में समय पर डॉक्टर नहीं मिलते। डॉक्टरों का व्यवहार सही नहीं होने सहित अन्य शिकायतें थी। जिसके चलते खैरलांजी अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनेक कमियां पाई गई। जगह-जगह गंदगी मिली। प्रसूति कक्ष की बिजली गुल पाई गई। गर्मी से मरीज बेहाल नजर आए। इस मामले में चिकित्सा अधिकारी को 15 दिनों के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindi News/ Balaghat / IMPERFECTIONS-प्रसूति कक्ष की मिली बिजली गुल, गर्मी से परेशान होते रहे मरीज

ट्रेंडिंग वीडियो