बालाघाट. नवरंग सेवा समिति नेवरगांव वा के नेतृत्व में श्री शीतला दुर्गा मंदिर प्रांगण आदर्श महिला मंडल की मुख्य गायिका जीरन बाई ने पारंपरिक देवी जस गीत की मनोरम प्रस्तुति दी। देर रात चले इस कार्यक्रम में लोगों ने नाच गाकर झूमते हुए देवी जस का आनंद लिया।
विदित हो कि नवरंग सेवा समिति नेवरगांव के नेतृत्व में श्री शीतला दुर्गा मंदिर प्रांगण नेवरगांव वा में 10 दिवसीय शारदेय नवरात्र पर्व प्रारंभ भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर 161 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जवारा बोए गए। सिद्ध शीतला मंदिर नेवरगांव में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना कलश प्रतिवर्ष रखे जाते है। आज का महाप्रसाद केशरी परिमल नेवरगांव वा द्वारा प्रदान किया गया । रात्रि ९ बजे से सत्य साईं महिला मंडल गोपीटोला द्वारा देवी जस की प्रस्तुति दी जाएगी।
इसी तरह सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति भरवेली द्वारा नवरात्रि पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक संगीतमय कार्यक्रम की श्रंखला में 30 सितम्बर को देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मध्यभारत के स्थापित देवी गीतों की गायिका संजू बघेल के संस्था ओम शिव शक्ति देवी जागरण गु्रप जबलपुर के कलाकारों ने पुराने और नए जस भजन व देवी की आरधना में लिखे गए गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति दी। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में गायिका संजू बघेल की बुंदेलखंडी अंदाज में प्रस्तुत जस व कव्वाली की धुनो में प्रस्तुत देवी गीतों को श्रोताओं ने जमकर सराहा। यह पहला अवसर था जब इस ग्रूप को भरवेली के इस मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इस दौरान संजू बघेल को उनके ग्रूप संचालक राजेन्द्र राजपूत, शिल्पी, दिव्या बघेल, मंच संचालक रविन्द्र वैष्णाव, संगीतकार राजेन्द्र विश्वकर्मा, तबले पर विनय दुबे, ढोलक पर सुवित खरे, सतीश विश्वकर्मा, पेड पर मनीष लख्ेारा, गौरी शंकर के साथ झाकियों में बजरंगबली, कृष्ण भगवान, देवी के रूप धारन किए हुए कलाकारों का सहयोग मिला। इस अवसर पर प्रभारी खान प्रबंधक निलेश खेड़ेकर, सचिव विनय राहंगडाले, कार्यक्रम सचिव विवेक कुमार, श्रमिक संगठन के पदाधिकारी वेद प्रकाश दीवान, राजेश आचार्या, तुलसीराम ब्रम्हे, भरत मलिक सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद थे।