6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वनकर्मी प्रमोद मेश्राम की स्वाईन फ्लू से मौत

जिले में अब स्वाइन फ्लू से छह लोगों की मौत

2 min read
Google source verification
swain flu

बालाघाट। जिले के किरनापुर के नारायण टोला निवासी व बाालाघाट वन विभाग में पदस्थ प्रमोद पिता हुमनलाल मेश्राम (४४) की स्वाईन फ्लू से नागपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी अनुसार प्रमोद मेश्राम को कई दिनों से बुखार आने पर बालाघाट के नीजि क्लीनिक में ईलाज कराया गया था। इस दौरान बुखार नहीं खुलने की वजह से परिजन गोंदिया के नीजि क्लीनिक में ईलाज कराने पहुंचे। जहां के चिकित्सकों ने जांच कर स्वाईन फ्लू होने की पुष्टि कर नागपुर में ईलाज कराने की बात कही गई। प्रमोद मेश्राम अपने परिजनों के साथ २ अक्टूबर को नागपुर में ईलाज कराने पहुंचा। यहां ईलाज के दौरान शुक्रवार ६ अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।
अब तक छह की मौत
जानकारी के अनुसार जिले के कटंगी, तिरोड़ी व मोहगांव के बाद यह किरनापुर से छटवां स्वाइन फ्लू की मामला सामने आया है। सभी मामलों में मरीज की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके जिले में स्वान फ्लू से बचाव व जागरुकता संबंधित प्रयास स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं किए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी से संबंधित मरीजों की पुष्टि करने से भी कतराते नजर आ रहा है। अब तक जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक भी मामले में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं की वहीं नागपुर में उपचार कराने पर मरीजों में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव सामने आ रहा है।

करंट की चपेट में आई विधवा महिला की मौत
खैरलांजी. खैरलांजी थाना क्षेत्र के फुटारा गांव में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। महिला अपने खेत गई हुई थी। तभी वह जंगली जानवरों के लिए बिछाए गए जीआई तार की चपेट में आ गई। बताया गया की मृतिका के खेत से लगे खेत मालिक पड़ोसी रोशन ठाकुर ने मृतक अंजना डोमाजी राहंगडाले व पड़ोसी डुलेन्द्र ठाकरे के खेत से धान की फसल को जंगली से बचाने के लिए ऐसा किया था। फिलहाल वह फरार बताया जा रहा है। बताया गया कि मृतिका अपने खेत में फसल देखने गई थी और उसी समय करंट की चपेट में आ गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। मामले की विवेचना एएसआई रमेश इंगले कर रहे हैं।