5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत की अनदेखी से घरों में घुसा पानी

नाली निकासी नहीं होने से पानी में रह रहे वार्डवासी , समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

2 min read
Google source verification
pareshani

पंचायत की अनदेखी से घरों में घुसा पानी

बालाघाट। हट्टा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नहरवानी के ग्राम तिलपेवाड़ा के वार्ड नंबर 17 में पानी की निकासी न होने से लोग बेहद परेशान हैं। पानी की वजह से वार्डवासी किराए के घरों में जिंदगी बिताने मजबूर हैं और कई वार्डवासी तो अपने किसी रिश्तेदार के घरों में चल गए हैं। घरों में पानी प्रवेश कर गया है और कई मकान गिरने की कगार पर है। ऐसा ही आलम तिलपेवाड़ा ग्राम के वार्ड नंबर 17 का है। बारिश का पानी उनके घरों तक आ पहुंचा है। कई घरों की दीवारे गिर चुकी हैं या गिरने के कगार पर हैं। वहीं गरीब किसान लोग आज दिन भर पानी निकालने में लगे रहे। वार्डवासियों ने कलेक्टर को जनसुनवाई में गुहार लगाई है। वार्ड वासियों ने कहा कि पानी उनके घरों में घुसकर तबाही मचा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पानी निकासी का उचित प्रबंध किया जाए।
दरअसल ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा बारिश के पानी की निकासी हेतू गांव में नाली का निर्माण नहीं किया गया है और ना ही कोई उचित व्यवस्था की गई है। मकान निचले भाग में है जिससे पूरे बारिश का पूरा पानी घरों में घुस रहा है। विगत चार दिनों से हो रही तेज बारिश से घर के हालात इतने बत्तर हो चुके हैं कि वार्डवासियों का जीना दूभर हो चुका है। घर के अंदर पूरा पानी घुसने से मकान की दिवार खराब हो गई है। दैनिक उपयोगी वस्तुए खराब हो चकी है। नीचे जमीन में पानी रहने से पूरा परिवार खाट में बैठकर बारिश के बंद होने इंतजार करते हंै। सरपंच बंशपाल चाकपाक को शिकायत करने के बावजूद भी किसी भी प्रकार से कोई मदद नहीं गई। इन गरीब किसान व मजदूर का इतना नुकसान हो चुका है कि जीवन यापन करने में भी अब समस्या उत्पनन होने लगी है। वहीं पानी घुसने की वजह से मकान गिरने की अवस्था में आ गया है।