बलिया. गंगा में आयी भयानक बाढ़ से मची तबाही के बाद बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बंधा टूटने और कटान के लिये नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना दोष स्वीकार किया है। उन्होंने कहा है कि चूंकि ये हमारे कार्यकाल में हुआ है इसलिये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपरा दोष स्वीकार करें। हालांक कि उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि हमारी सरकार ने इसे बचाने के पूरे प्रयास किये। 29 करोड़ रुपये भी खर्च किये गए, लेकिन प्रकृति के आगे किसी का बस नहीं चलता। बंधे के 20 फीट नीचे से पानी बहा ले गया। कांक्रीट की पानी टंकी का 20 फीट नीचे का पिलर भी नहीं टिक सका।