बलिया. पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को कामयाब बनाने के लिए योगी सरकार देश में शौचालय बनाने को लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। वहीं कुछ दबंगों की दबंगई इसपर निकल रही है। बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर गांव में एक दबंग ने दलित बस्ती के लगभग आधा दर्जन शौचालय को जेसीबी लगाकर तोड़वा दिया। जिससे दलित बस्ती की महिलाएं उग्र हो गई और महिलाओं ने दबंग के फार्म हॉउस पर धावा बोल दिया। जिससे गांव में कई घंटे अफरा-तफरी का माहौल है। मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।