26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद में ब्लॉक स्तर पर रोजगार शिविर, युवाओं के लिए स्थायी नौकरी का सुनहरा अवसर

Moradabad News: मुरादाबाद में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद और एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सहयोग से ब्लॉक स्तर पर रोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
बस्तर में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर, जल्द निकलेंगी 1500 भर्तियां(photo-patrika)

बस्तर में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर, जल्द निकलेंगी 1500 भर्तियां(photo-patrika)

Jobs In Moradabad: मुरादाबाद जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही है। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद और एसआईएस इंडिया लिमिटेड की संयुक्त पहल से जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर ब्लॉक स्तर पर रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती करना है।

प्रशिक्षण के बाद स्थायी नियुक्ति

शिविरों में चयनित उम्मीदवारों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके बाद उन्हें सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में स्थायी नियुक्ति प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन 16 हजार से 25 हजार रुपये के बीच, पीएफ, ग्रेच्युटी, ईएसआई, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके अलावा, दो बच्चों को आइपीएस स्कूल में शिक्षा का लाभ और दुर्घटना की स्थिति में परिवार को एक से छह लाख रुपये तक की सहायता राशि का प्रावधान भी रहेगा।

योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी

सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चन्द्र ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और लंबाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, आयु 21 से 40 वर्ष और लंबाई 170 सेंटीमीटर अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को दसवीं की अंकतालिका और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी।

ऑनलाइन पंजीकरण और प्रशिक्षण प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को 350 रुपये का ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और उन्हें देहरादून स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के लिए रिपोर्ट करना होगा। प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को स्थायी नियुक्ति प्रदान की जाएगी। यह कदम सरकार की रोजगार सृजन मुहिम को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।

शिविर का कार्यक्रम और संपर्क जानकारी

भर्ती शिविर 9 व 10 फरवरी को बिलारी, 11 व 12 फरवरी को भगतपुर टांडा, 13 व 14 फरवरी को मूंढापांडे, 16 व 17 फरवरी को डिलारी, 18 व 19 फरवरी को कुंदरकी, 20 व 21 फरवरी को छजलैट, 23 व 24 फरवरी को ठाकुरद्वारा तथा 25 व 26 फरवरी को मुरादाबाद विकास खंड में आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कमांडेंट कार्यालय के मोबाइल नंबर 9792450403 एवं 7905086105 पर संपर्क कर सकते हैं।