
छह महीने पहले भारत से पाकिस्तान गई अंजू अब भारत वापस लौट आई है। अंजू बुधवार को वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आई। दरअसल, पाकिस्तान पहुंचने के बाद अंजू ने ‘फातिमा’ बनकर पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू के गले पर अजीब निशान देखे गए हैं।
कैसे लगी गले पर चोट?
दरअसल, एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, अंजू से जब गले के चोट के निशान के सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। यह निशान नेकलेस की वजह से गले पर पड़ गया है। आपको बता दें कि 30 नवंबर को अंजू डोमेस्टिक फ्लाइट से भारत पहुंची।
यह भी पढ़ें: मायूस चेहरा, झुकी हुई नजरें...पाकिस्तान से लौटी अंजू का एक्सक्लूसिव वीडियो आया सामने
अंजू ने की पाकिस्तान की तारीफ
भारत लौटने से पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अंजू ने वहां बिताए अपने समय को बहुत अच्छा बताया। उसने कहा कि उसके साथ गर्मजोशी से व्यवहार किया गया और लोगों ने बहुत इज्जत दी। आपको बता दें कि अंजू यूपी के जालौन की रहने वाली है और उसका ससुराल यूपी के बलिया जिले के खड़गपुर गांव में है।
Updated on:
30 Nov 2023 01:19 pm
Published on:
30 Nov 2023 01:18 pm

बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
