1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल बना कालकोठरी, बच्चा रोता रहा, चिल्लाता रहा, बचाने की लगाता रहा गुहार मगर…

यूपी में मरने के बाद हो रहा स्वास्थ्य कर्मियों का ट्रांसफर, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने खड़े किए सवाल

2 min read
Google source verification
sukhpura.jpg

Ballia School File Photo

बलिया जिले के शिक्षा क्षेत्र कहे जाने वाले बेरुआरबारी के प्राथमिक विद्यालय सुखुपरा नंबर एक में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक बच्चा शिक्षक की गलती से स्कूल के कमरे में बंद हो गया। घंटो बाद भी जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन में जुट गए। इस बीच आसपास खेल रहे युवकों ने जब ब्च्चे के रोने की आवाज सुनी तो स्कूल पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा। फिर उसे बाहर निकाला। शिक्षक व स्कूल की तरफ से हुई इस लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। वहीं कुछ ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस लापरवाही के लिए बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं।

बेंच पर दिखा पैर, परिजन परेशान

सुखपुरा गांव में बाबा के पोखरा निवासी रमेश राजभर के पुत्र आदित्य प्रावि सुखपुरा नंबर एक में कक्षा एक का छात्र है। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह स्कूल पहुंचा। मिड डे मील खाने के बाद दोबारा पढ़ाई हुई। फिर दोपहर साढ़े 12 बजे बच्चों की छुट्टियां हो गई। डेढ़ बजे शिक्षक भी स्कूल के कमरों में ताला बंद कर घर चले गए। दोपहर करीब तीन बजे कर तक जब आदित्य घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। शाम करीब चार बजे गांव-घर के लोग स्कूल पर पहुंचे और खिड़की से अंदर झांका तो बेंच पर बच्चे का पैर नजर आया। आवाज देनकर लोगों ने उसको जगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल को ताले को ईट से तोड़कर अंदर पहुंचे और आदित्य को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें - यूपी में मरने के बाद हो रहा स्वास्थ्य कर्मियों का ट्रांसफर, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने खड़े किए सवाल

बीएसए ने दिए जांच के आदेश

कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बात ऊपर तक पहुंची तो रात में ही बांसडीह हेडमास्टर उर्मिला देवी पहुंची और रजिस्टर से नाम-पता व मोबाइल नम्बर पता कर बच्चे के घर पहुंची तथा खेद जताया। इस सम्बंध में खंड शिक्षाधिकारी बेरुआरबारी हिमांशु मिश्र का कहना है कि यह घोर लापरवाही है, जिसकी जांच करने का निर्देश बीएसए ने दिया है। रिपोर्ट अफसरों को भेजी जायेगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Story Loader