balod patrika news अर्जुंदा के बाफना ज्वैलर्स में हुई चोरी के मामले में बालोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 85 लाख के जेवरात बरामद कर लिया है। सभी आरोपी को न्यायालय (court) में पेश कर जेल भेज दिया है।
बालोद. अर्जुंदा के बाफना ज्वैलर्स (Bafna Jewelers) में हुई चोरी के मामले में बालोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 85 लाख के जेवरात (Jewelers) बरामद कर लिया है। सभी आरोपी (accused) को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। चोरी 24-25 जून की रात शटर का ताला तोड़कर की गई थी। सोने के जेवरात 1620 ग्राम, चांदी के जेवरात 31 किलो एवं नगदी रकम 1, 78,000 रुपए एवं सीसीटीवी के डीवीआर कीमती 95 लाख की चोरी हुई थी।
आरोपी को पकडऩे एसपी ने बनाई थी टीम
balod patrika news एसपी (SP) डॉ. जितेंद्र यादव ने आरोपियों को पकडऩे टीम बनाई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मास्टर प्लान तैयार किया। अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सीसीटीवी (cctv) फुुटेज प्राप्त किया। बालोद से राजनांदगांव, गोंदिया, नागपुर, सावनेर महाराष्ट्र (Maharashtra) तक सीसीटीवी (cctv) की जांच की गई। एक संदेही चार पहिया वाहन और चार संदिग्ध व्यक्तियों का होना पाया गया। राजनांदगांव में एक टीम कैंप की। आरोपी लाखन सिंह भाटिया और महेश वाल्मीकि निवासी राजनांदगांव को पकड़कर बारीकी से पूछताछ की।
ये भी पढ़े : कांग्रेस नेता के शॉप में एक करोड़ की चोरी, पुलिस ने आरोपियों के घर की फर्श तोड़कर बरामद की ज्वैलरी
कंबल बेचने के बहाने करते थे रेकी
आरोपी ने बताया कि साथियों के साथ बालोद (Balod) के आसपास क्षेत्रों में कंबल बेचने के नाम पर फेरी लगाकर सोने-चांदी की दुकानों की रेकी करते थे। फिर साथी महेश एवं पांढुर्ना मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) निवासी चरण सिंह और संगम सिंह को सूचना दी। दोनों आरोपी राजनांदगांव में लाखन सिंह के घर में 10 दिन तक रुके। फिर बालोद, अर्जुंदा और देवरी के आसपास रेकी कर योजना बनाई। चरण सिंह, संगम सिंह, लाखन सिंह और महेश वाल्मीकि चार पहिया वाहन से अर्जुंदा पहुंचे। बाफना ज्वैलर्स का ताल तोड़ कर चोरी की।
चोरी के जेवरात को आपस में बांट ली
चोरी के बाद चारों लोग मोहारा राजनांदगांव (Rajnandgaono) पहुंचे। उन्होंने जेवरात आपस में बांट लिया। लाखन सिंह एवं महेश वाल्मीकि अपने घर राजनांदगांव और चरण सिंह व संगम सिंह अपने घर पाढुर्ना मध्यप्रदेश चले गए।
टीम अमृतसर और मप्र रवाना की
टीम आरोपी चरण सिंह और संगम सिंह की पतासाजी के लिए अमृतसर और पाढुर्ना मप्र पहुंची। दोनों को पाढुर्ना से गिरफ्तार कर सोने से जेवरात 1620 ग्राम, चांदी के जेवरात 31 किलो बरामद किया। इसे जमीन में गड्ढा खोद कर छिपाया था।
गाड़ी में फर्जी नंबरों का किया उपयोग
आरोपियों ने चोरी के चार पहिया वाहन का उपयोग किया। उसका फर्जी नंबर प्लेट लगाया था। बालोद पुलिस ने कंबल बेचने के नाम पर रेकी करने वाले आरोपियों के साथ उनसे चांदी के जेवर खरीदने वाले सोनार रामकुमार सोनी निवासी राजनांदगांव पर भी कार्रवाई की। चरण सिंह और संगम सिंह शातिर अपराधी हैं। महाराष्ट्र और मप्र पुलिस पर मिर्ची पाउडर डालकर भाग गए थे। कई राज्यों की पुलिस उन्हें तलाश रही थी।
चोरी के मामले में ये आरोपी पकड़े गए
संगम सिंह बावरी पिता जगदीश सिंह बावरी (38) पता-शास्त्री वार्ड पाढुर्ना
चरण सिंह भादा पिता गब्बू सिंह भादा (32) पता-शास्त्री वार्ड पाढुर्ना
लाखन सिंह भाटिया पिता लक्ष्मण सिंह भाटिया (32) पता-अटल आवास पेंड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव
महेश वाल्मीकि पिता गोपाल वाल्मीकि (35) पता-अटल आवास पेंड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव
राजेन्द्र सिंह पिता स्व शमशेर सिंह (36) पता वार्ड- 25 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड हरदा मध्यप्रदेश
हरविंदर सिंह पिता तीरथ सिंह (26) पता गुरुद्वारा माता साहेब कोर पुल बोगदा थाना जहांगीरा बाद भोपाल
सुरजीत सिंह पिता राजसिंह (21) पता वार्ड-25 हरदा मध्यप्रदेश
संजू सिंह पिता लक्ष्मण सिंह भाटिया (32) पता अटल आवास पेंड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव स्थाई पता - गांव घुरू गोकुल नगर तिफरा बिलासपुर (Bilaspur)
राणदीप सिंह पिता स्व संतोष सिंह (22) पता- वार्ड-35 इमली खेड़ा छिंदवाड़ा
कुलजीत सिंह पिता राजेन्द्र सिंह (18) पता वार्ड-35 इमली खेड़ा छिंदवाड़ा
सागर भोजपुरी पिता कैलाश भोजपुरी (25) पता पेंड्री आवास ब्लॉक नं 14 थाना लालबाग राजनांदगांव
रामकुमार सोनी पिता स्व राजाराम सोनी (45) पता सिंगदई वार्ड 50 थाना बंसतपुर जिला राजनांदगांव
ये भी पढ़े : सेतु विभाग की टीम ने ओवरब्रिज के लिए सड़क की लंबाई, चौड़ाई नापी, सामूहिक सर्वे भी शीघ्र
आरोपियों की गिरफ्तारी में इन पुलिस कर्मियों की रही भूूमिका
Theft incident प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में निरीक्षक अरूण नेताम, निरीक्षक वीणा यादव, निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी, निरीक्षक रविशंकर पांडेय, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय, उप निरीक्षक यामन देवांगन, सउनि धरम भुआर्य, सउनि अजित महोबिया, सउनि लता तिवारी, उसनि रमेश सिन्हा, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक राजेंद्र गिरी, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक योगेश गेडाम, आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक योगेश पटेल, आरक्षक गुलझारी साहू, आरक्षक पिपेश्वर बंजारे, आरक्षक योगेश सिन्हा, आरक्षक आकाश सोनी, आरक्षक दमन वर्मा, आरक्षक विकास साहू, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक भोप सिंह साहू, आरक्षक पूनम खरे, आरक्षक मनोज मेश्राम, आरक्षक धमेंन्द्र शेन, आरक्षक पावन धीर, महिला आरक्षक लता सोनवानी, महिला आरक्षक भारती गोस्वामी व जिला राजनांदगांव पुलिस से आरक्षक अवधकिशोर साहू, आरक्षक मनीष वर्मा, आरक्षक मनीष मानिकपुरी व दुर्ग पुलिस से सउनि चंद्रशेखर सोनी, आरक्षक सहबाज खान, आरक्षक चितरंजन साहू, आरक्षक पंकज चतुर्वेदी की सराहनीय भूमिका रही है।