17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुझे मेरी बच्ची के पूरे अंग चाहिए… कब्र से अंग ले जाने के मामले में जांच शुरू, परिजनों ने दोबारा किया अंतिम संस्कार

Balod News: बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम माहुद (बी) में 3 साल की बच्ची की कब्र खोदकर उनके सिर को ले जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
तीन साल की बच्ची के दफन शव से सिर गायब (फोटो सोर्स- पत्रिका)

तीन साल की बच्ची के दफन शव से सिर गायब (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम माहुद (बी) में 3 साल की बच्ची की कब्र खोदकर उनके सिर को ले जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में सोमवार को ग्रामीण स्तरीय बैठक हुई। ग्रामीण अध्यक्ष नारायण साहू ने घटना की निंदा की और कहा जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया, उसने बहुत बड़ी गलती की है। यह गंभीर घटना है। इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को सजा मिलनी चाहिए।

CG News: शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा

जानकारी के बाद रविवार को पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कब्र से बच्ची के शरीर के बाकी हिस्से को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। परिजनों ने फिर अंतिम संस्कार किया।

पुलिस ने ली खोजी कुत्ते की मदद

पुलिस ने सुराग हासिल करने खोजी कुत्ते की भी मदद ली। अभी कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने कड़ाई से जांच करने टीम बनाई है।

ग्रामीण खेत के तरफ गए, तब पता चला

लगभग चार माह पहले माहुद निवासी जितेंद्र साहू की बच्ची प्रिया का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया और उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव के मुक्तिधाम से कुछ दूर पर शव को दफन कर दिया था। रविवार सुबह ग्रामीण खेत तरफ गए तो देखा कि कब्र खोदी गई है। इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों व ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।

बच्ची के पिता ने कहा - बच्ची के पूरे अंग चाहिए

बच्ची के पिता जितेंद्र कुमार ने पुलिस से कहा कि मुझे मेरी बच्ची के शरीर के पूरे अंग चाहिए। जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उस पर कठोर कार्रवाई की जाए।

घटना स्थल पर मांस के टुकड़े, नींबू व चंदन बंदन मिला

ग्रामीणों व पुलिस को घटना स्थल पर मांस के टुकड़े व पान के पत्ते, कटा हुआ नींबू और बंदन मिला। इस सामग्री से ऐसा माना जा रहा है कि यह काम तंत्र क्रिया के लिए किया गया है।