
आरंग में बड़ा सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार ने ली दो भाइयों समेत तीन युवकों की जान, परिवार में मातम...(photo-patrika)
CG Accident: बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमही टोल प्लाजा के पास खड़ी ट्रक से एक मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कुसुमकसा की ओर से मोटरसाइकिल से अपने गांव गुजरा जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। रात होने के कारण तीनों शवों का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह ही हो सकेगा।मृतकों के नाममृतकों की पहचान विनोद (पिता गुहराम), प्रशांत (पिता गंगाराम) और हरीश (पिता हेमंत) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Updated on:
14 Feb 2026 03:31 am
Published on:
14 Feb 2026 03:31 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
