scriptजिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की निपानी स्थित शाखा में घोटाला का मामला, एक साल के बाद भी 82 किसानों की राशि लौटाना बाकी | Scam in Nipani branch of District Cooperative Central Bank | Patrika News
बालोद

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की निपानी स्थित शाखा में घोटाला का मामला, एक साल के बाद भी 82 किसानों की राशि लौटाना बाकी

बालोद जिले के ग्राम निपानी में संचालित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में करोड़ों की आर्थिक गड़बड़ी को एक साल हो गए हैं। 2022 में जनवरी में ही मामले का खुलासा हुआ था। अभी भी 82 किसानों की राशि वापस करना बाकी है। किसान एक साल से अपनी मेहनत से जमा राशि की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

बालोदJan 23, 2023 / 05:56 pm

Chandra Kishor Deshmukh

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानी स्थित शाखा में घोटाला

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानी स्थित शाखा

बालोद. जिले के ग्राम निपानी में संचालित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में करोड़ों की आर्थिक गड़बड़ी को एक साल हो गए हैं। 2022 में जनवरी में ही मामले का खुलासा हुआ था। अभी भी 82 किसानों की राशि वापस करना बाकी है। किसान एक साल से अपनी मेहनत से जमा राशि की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि कब तक इंतजार करें, जल्द राशि लौटाए। वर्तमान में 500 किसानों के खाते से 5 करोड़ 43 लाख रुपए गबन करने की पुष्टि हो चुकी है। पीडि़त किसान अपनी गबन राशि की मांग को लेकर आए दिन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक निपानी शाखा एवं दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। अभी तक 82 किसानों को गबन की राशि नहीं लौटा पाए हंै। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ का कहना है कि इन किसानों के खातों का फॉरेंसिक जांच की जा रही है। जल्द ही जांच की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
सभी किसानों को नहीं मिला न्याय
एक साल में सभी किसानों को न्याय नहीं मिल पाया है। वहीं पीडि़त किसानों का कहना है कि अधिकांश किसानों के खाते में राशि लौटा दी गई है। कुछ किसानों की राशि लौटाने में देरी की जा रही है। कई किसान तो जनदर्शन में भी कलेक्टर से शिकायत कर रहे हैं।

गबन के 17 हजार 800 रुपए लौटा दो
ग्राम भेंगारी के किसान गुहरराम ने बताया कि उनके जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के खाते से 2022 में जमा 17816 रुपए गायब हो गए हैं। कई बार बैंक में आवेदन दे चुका हूं, लेकिन अभी तक राशि नहीं मिली है। जबकि कई किसानों की राशि मिल चुकी है।

सीईओ ने कहा-जांच अंतिम चरण में, जल्द लौटाएंगे राशि
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के सीईओ अपेक्षा व्यास ने कहा कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। अभी तक की जांच में जितने भी किसानों का आवेदन आया था, नियमानुसार जांच कर राशि वापसी की कार्यवाही की गई है। बचे किसानों के खातों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। जल्द जांच प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
5 करोड़ से अधिक की राशि लौटाई
विभागीय जानकारी के मुताबिक कुल 500 पीडि़त किसानों के खाते में 5 करोड़ 43 करोड़ रुपए वापस किए जा चुके हैं। वहीं बचे किसानों के खाते में राशि डालना बाकी है।

Hindi News/ Balod / जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की निपानी स्थित शाखा में घोटाला का मामला, एक साल के बाद भी 82 किसानों की राशि लौटाना बाकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो