देवीनवागांव में पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी की अपने घर में रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले पति-पत्नी के बीच में विवाद हुआ था। हत्या करने के बाद पति कोतवाली थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।
बालोद. बालोद थाना अंतर्गत ग्राम देवीनवागांव में पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी की अपने घर में रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या से पहले पति-पत्नी के बीच में विवाद हुआ था। इसके बाद पति देवधर निषाद (32) निवासी देवीनवागांव ने सोमवार की रात 11 से 12 बजे के बीच अपनी पत्नी झमित निषाद (30) की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति कोतवाली थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर मामले की जांच की और शव का पोस्टमार्टम किया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम में कर दिया।
आए दिन होता था विवाद
देवधर निषाद से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने चरित्र शंका के के कारण हत्या करने की बात कही। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
दो बच्चों से छूटा मां का साथ
देवधर निषाद के दो बच्चे है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से हमेशा के लिए मां का साया उठ गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
महिला से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
बालोद. जिले के एक गांव में 50 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुर थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार महिला के पति की तबीयत 20 साल से खराब है। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर कई जगह इलाज करवा चुकी है।
पति की 20 साल से तबीयत है खराब
balod patrika .पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने महिला के पति को ठीक कराने का दावा किया था। इस वजह से 26 जून की रात घर में पूजा पाठ करने के नाम पर आरोपी गया था। बारिश ज्यादा होने से महिला के घर में रुका और अनैतिक कार्य किया। घटना के बाद घर में महिला रो रही थी। पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो महिला के बेटे को मोबाइल पर सूचना दी। महिला ने अपने बेटे व परिजन को आपबीती बताई, फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।