कार्यक्रम के दौरान किसानों को ई-केवाईसी, भूमि विवरण, बैंक-आधार सीडिंग और पंजीयन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक फ्लैगशिप योजना है, जिसे 1 दिसंबर 2018 से लागू किया गया है। इसका उद्देश्य भूमिधारी किसान परिवारों को प्रति वर्ष तीन किस्तों में 6000 रुपए की आर्थिक सहायता देना है, ताकि वे फसल उत्पादन व घरेलू जरूरतों को पूरा कर सकें।