पुलिस द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई कि शुभम मंधान ने कई अन्य आरोपियों के साथ मिलकर क्षेत्र के अन्य खाताधारकों से उनके बैंक खातों के पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल सिम प्राप्त किए थे। इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग, सट्टा और अन्य आपराधिक कार्यों में किया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि इन खातों में 50 लाख से अधिक की राशि का लेन-देन हुआ था।