पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार किया। मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर गाड़ियों में भरने की पुष्टि भी हुई है। मामले में जितेंद्र वर्मा (31), सुरेश कुमार पैकरा (40), आशीष कुमार पांडेय (19), प्रताप पैंकरा (22), प्रकाश पैकरा (19) के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी सिटी कोतवाली क्षेत्र में मगरचबा इलाके के रहने वाले हैं।