2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2025: बलौदाबाजार में आखिरी चरण की वोटिंग में 4 सीटों पर भाजपा, तो 3 पर कांग्रेस को मिली बढ़त

CG Election 2025: तीन स्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। रविवार को तीसरे और आखिरी चरण में बलौदाबाजार जिला पंचायत के 7 क्षेत्रों में चुनाव संपन्न हुआ।

2 min read
Google source verification
CG Election 2025: बलौदाबाजार में आखिरी चरण की वोटिंग में 4 सीटों पर भाजपा, तो 3 पर कांग्रेस को मिली बढ़त

CG Election 2025: बलौदाबाजार पंचायतों में आखिरी चरण की वोटिंग और काउंटिंग के बाद नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। जिला पंचायत की 18 सीटों में से 12-13 सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रहीं हैं। बहुमत के लिए 11 सीटों की दरकार है। ऐसे में जिला पंचायत में भाजपा से अध्यक्ष बनना तय है। वहीं, इस चुनाव में कॉन्ग्रेस को जिला पंचायत की महज 5-6 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।

CG Election 2025: 7 क्षेत्रों में संपन्न हुआ जिला पंचायत चुनाव

तीन स्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। रविवार को तीसरे और आखिरी चरण में बलौदाबाजार जिला पंचायत के 7 क्षेत्रों में चुनाव संपन्न हुआ। बलौदाबाजार ब्लॉक के 4 और पलारी के 3, कुल 7 जिला पंचायत क्षेत्रों में से 4 सीटों में भाजपा समर्थित व संबंधित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस समर्थित तथा संबंधित 3 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

देर रात तक चली मतगणना के बाद रविवार देर रात और सोमवार सुबह तक विजयी प्रतिभागियों की घोषणा की गई। इनमें 4 जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा की ओर से क्षेत्र क्रमांक 8 से आकांक्षा गोलू जायसवाल, क्षेत्र 9 से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े की पुत्री इंदु जांगड़े, क्षेत्र 10 से पवन साहू और क्षेत्र 12 से महेंद्र मोनू साहू ने जीत दर्ज की।

वोटिंग की बात करें तो जिले की पांच जनपदों में 77.40 प्रतिशत मतदान हुआ। पलारी में 79.52 प्रतिशत, जनपद पंचायत बलौदाबाजार में 74.78 प्रतिशत, जनपद पंचायत भाटापारा में 78.85 प्रतिशत, जनपद पंचायत सिमगा में 81.09 प्रतिशत और जनपद पंचायत कसडोल में 73.96 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: निकाय चुनाव को लेकर बुजुर्गों में दिखा भारी उत्साह, देखें तस्वीरें

गरियाबंद में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चुनाव

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर और देवभोग ब्लॉक में 23 फरवरी को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने मिला। कुल 124 ग्राम पंचायतों के 360 मतदान केंद्रों पर 1.61 लाख मतदाताओं ने वोट किया। फिंगेश्वर ब्लॉक में 99,118, तो देवभोग ब्लॉक में 62,514 वोट पड़े। दोनों ब्लॉक को मिलाकर औसत 89.83 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मतदान को लेकर लोगों में सुबह से ही गजब का उत्साह रहा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में पूरे जिले में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान केंद्रों में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। इसमें महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग शामिल थे। विशेष रूप से बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, पानी, छाया और बैठने की व्यवस्था की गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। कलेक्टर ने लगातार मतदान केंद्रों की मॉनिटरिंग की। व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आखिरी वोटिंग कांग्रेस के लिए उत्साहजनक

CG Election 2025: तीसरे चरण का परिणाम कांग्रेस के लिए उत्साहित करने वाला रहा। तीन सीटों पर जीत करने वाले कॉन्ग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में क्षेत्र 11 से अंजलि विमल साहू, क्षेत्र 13 से रवि बंजारे, क्षेत्र 14 से युकां जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे की जीत हुई है। इधर क्षेत्र 10 के परिणाम पर पूरे जिले की नजर रही।

यहां तीन कद्दावर चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी नवीन मिश्रा, जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष रहे पवन साहू और कांग्रेस प्रत्याशी परमेश्वर यदु मैदान में थे। यहां पवन साहू 15 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग