31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण के बाद अब आई दावेदारों की फौज, BJP, कांग्रेस से सामने आए ये नाम

CG Election: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार को की गई। जिसके बाद अब पंचायतों में अध्यक्ष के लिए दावेदारों की ​लंबी लिस्ट आ गई है। यह हाल बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी में है..

3 min read
Google source verification
CG Election 2025

CG Election: पालिकाओं में नए अध्यक्षों के लिए आरक्षण की लॉटरी खुल गई है। बलौदाबाजार, भाटापारा और गरियाबंद, तीनों पालिकाओं में अध्यक्ष पद सामान्य हो गया है। यानी अब यहां किसी भी जाति-वर्ग से कोई भी महिला, पुरुष चुनाव लड़ सकता है। आरक्षण से पहले इन तीनों पालिकाओं में अध्यक्ष पद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। मसलन कहीं ओबीसी, तो कहीं महिला उम्मीदवारों के नाम खूब चर्चा में रहे। कहीं तो लोग पद सामान्य होने का ही इंतजार कर रहे थे, सो पूरा हुआ। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अध्यक्ष के चेहरों पर नए सिरे से चर्चाएं होने लगी हैं। जानिए…

CG Election: बलौदाबाजार पालिका अध्यक्ष के लिए सामान्य पद

बलौदाबाजार पालिका में अध्यक्ष का पद सामान्य हो गया है। इसी के साथ शहर में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। पालिका अध्यक्ष के लिए दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस से कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं। पालिका अध्यक्ष पद के सामान्य होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों में अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। दोनों ही दलों के कार्यकर्ता अपने उम्मीदवारों के पक्ष में काम करने लगे हैं। शहर के चौक-चौराहों पर इसे लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इन सबके बीच कुर्सी की दौड़ पर रोज नए किस्से बन रहे हैं, जिन पर हंसी-ठिठोली भी खूब हो रही है।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: नगर पालिका अध्यक्ष आरक्षण की सूची जारी, देखिए लिस्ट

कांग्रेस

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के दावेदारों की कमी नहीं है। इनमें शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश ठाकुर, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष गंभीर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंजीनियर अनिल साहू, पूर्व पालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, पालिका के सबसे वरिष्ठ पार्षद सुरेंद्र जायसवाल और पार्षद धर्मेंद्र वर्मा के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। कांग्रेस के इन दावेदारों में खास बात ये है कि ये सभी युवा हैं। विक्रम पटेल और सुरेंद्र जायसवाल को पहले ही पालिका अध्यक्ष रहने का अनुभव है। वहीं, इंजीनियर अनिल साहू जैसे वरिष्ठ नेताओं की भी संगठन में पैंठ के चलते दावेदारी तगड़ी है।

भाजपा

भा जपा के दावेदारों की सूची भी लंबी है। इनमें प्रमुख नाम मौजूदा पालिकाध्यक्ष चितावर जायसवाल का है। इनके अलावा पूर्व पालिका अध्यक्ष नंदकुमार साहू और दो बार अध्यक्ष रह चुके अशोक जैन की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साहू ने पालिका के अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। वहीं अशोक जैन को दो बार पालिका अध्यक्ष रहने का अनुभव है। इनके अलावा पार्षद संकेत शुक्ला और भाजपा नेता संजू भाई पटेल भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

चुनाव का पूरा गणित…

पालिका में 21 वार्ड आते हैं। दिसंबर 2024 की मतदाता सूची के मुताबिक, पालिका में कुल 22,109 मतदाता हैं। इनमें 10,763 पुरुष, 11,346 महिलाएं हैं। जनवरी 2025 से मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसे में मतदाता सूची अपडेट होने के बाद नए आंकड़े सामने आएंगे। बता दें कि बलौदाबाजार पालिका दोनों प्रमुख दलों के लिए अहम सीट मानी जाती है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच हमेशा सीधी टक्कर रही है। इस बार राज्य में भाजपा की सरकार होने से पालिका सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। भाजपा इसे हर हाल में जीतना चाहती है। जबकि पिछली बार भी पालिका चुनाव में हार सह चुकी कांग्रेस इस बार सत्ता पर काबिज होने के लिए कड़ी रणनीति बना रही है।

गरियाबंद की सीट सामान्य… दोनों पार्टियों में मजबूत दावेदार

गरियाबंद में पालिका अध्यक्ष का पद फिर से सामान्य हो गया है। ऐसे में प्रत्याशी अभी से अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। भाजपा प्रत्याशी के तौर पर सुरेंद्र सोनटके, रिखीराम यादव और गफ्फू मेमन का नाम आगे है। गफ्फू अभी पालिका में अध्यक्ष हैं। सुरेंद्र उपाध्यक्ष हैं। रिखीराम पार्षद हैं। संघ के करीबी माने जाने वाले हैं। वहीं कॉन्ग्रेस से संदीप सरकार, रितिक सिन्हा और हर्मेश चावड़ा का नाम सामने आ रहा है। संदीप 2 बार के पार्षद हैं। रितिक भी वार्ड 15 से पार्षद हैं। मरहीन डबरी तालाब को उसका अस्तित्व लौटाया। वहीं, हर्मेश पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल के करीबी माने जाते हैं। जनभागीदारी समिति में अध्यक्ष रह चुके हैं।

जिला बलौदाबाजार

लवन: एससी (मुक्त)

भटगांव: एससी (मुक्त)

सरसींवा: एससी (मुक्त)

कसडोल: सामान्य

पलारी: सामान्य

जिला गरियाबंद

फिंगेश्वर: एससी (मुक्त)

छुरा: सामान्य

राजिम: सामान्य

देवभोग: सामान्य

कोपरा: सामान्य

जिला रायपुर

खरोरा: सामान्य (महिला)

जिला सारंगढ़

बिलाईगढ़: सामान्य

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग