बलोदा बाज़ार

CG News: जंगली सुअर का शिकार… जंगल में कुल्हाड़ी, छुरी के साथ 4 पकड़ाए

CG News: बीट गार्ड पूनम चंद फेकर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक पर जाते हुए जंगली सुअर के शिकार की बात कर रहा है। पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि शिकार कर मांस का बंटवारा किया जाना है।

2 min read
अर्जुनी के जंगलों में 4 शिकारी गिरफ्तार (Photo- Patrika)

CG News: बलौदाबाजार वन मंडल के अर्जुनी वन परिक्षेत्र से वन्य जीवों के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। यहां जंगली सुअर के शिकार के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से वन्य जीवों का मांस, एक तराजू, दो कुल्हाड़ी और एक छुरी समेत शिकार से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

CG News: शिकार कर मांस का बंटवारा

मिली जानकारी के अनुसार, बीट गार्ड पूनम चंद फेकर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक पर जाते हुए जंगली सुअर के शिकार की बात कर रहा है। पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि शिकार कर मांस का बंटवारा किया जाना है। आरोपी शांतिलाल केंवट ने अन्य आरोपियों के पास ले जाकर खून से सनी दो नाग कुल्हाड़ी, एक छुरी और लकड़ी का गुटका बरामद कराया।

गिरफ्तार चारों आरोपी बिलारी, थाना सालिहा के रहने वाले हैं। आरोपियों के नाम मदनलाल वल्द धनीराम, श्यामलाल वल्द दुकालू, सुशील वल्द दशरथ और शांतिलाल वल्द रहसों केंवट हैं। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी पहले भी इस तरह के अपराधों में लिप्त रह चुके हैं। विभाग की सतर्कता से इस बार उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया।

संदिग्ध मौतें और शिकार की घटनाएं

CG News: वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं वन्य जीव संशोधन अधिनियम 2002 की धारा 9, 39, 50, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज किया है। अब आरोपियों को न्यायालय पेश किया जाएगा। कार्रवाई में राधेलाल चंद्राकर, भागीरथी सोनवानी, प्रवीण आदिले, भानुप्रताप आढ़े और भारतलाल साहू की भूमिका रही।

बता दें कि पिछले सालों में इस क्षेत्र में वन्य जीवों की संदिग्ध मौतें और शिकार की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। कुछ माह पहले भी अर्जुनी वन परिक्षेत्र में बायसन के शिकार का मामला प्रकाश में आया था। उस घटना में बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर द्वारा बिना उच्चाधिकारियों को सूचना दिए और पोस्टमॉर्टम कराए बगैर शव जलाने का आरोप था।

Published on:
29 May 2025 11:44 am
Also Read
View All
Paddy Procurement: धान खरीदी में लापरवाही पर 10 अफसरों को नोटिस, 24 घंटे में जवाब देने का अल्टीमेटम

सूर्यकुमार यादव समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने किया बारनवापारा अभयारण्य का दौरा, तस्वीरें हुईं वायरल, देखें आप भी

कभी हजारों की चहचहाहट, आज सन्नाटा… छत्तीसगढ़ के इस जलाशय से क्यों रूठे प्रवासी पक्षी? जानिए चौंकाने वाली वजह

औद्योगिक हादसे के बाद बड़ा एक्शन, रियल इस्पात एंड एनर्जी का किल्न-01 सील, जांच में कई लापरवाहियां हुईं उजागर

Major Accident at Steel Plant: स्पंज आयरन फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, CM साय ने मृत श्रमिकों के परिजनों को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

अगली खबर