इसके बाद पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रदेश के कई स्थानों में नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान सामरी थाना प्रभारी सौरव सिंह, कुसमी थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख, एएसआई रमेश एक्का, बालेश्वर महानंदी, प्रधान आरक्षक घनश्याम यादव, राजेंद्र नामदेव, विकास बड़ा, आरक्षक प्रदीप यादव, सामरी सरपंच नानकु राम, उपसरपंच रामानंद यादव, अम्बिका यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल रहे।