scriptन जाने ऐसी क्या दुश्मनी थी कि सांप ने महिला का पकड़ लिया पैर, 2 बार छुड़ाकर फेंका लेकिन 3 बार डसा | Snake bite: Don't know what a enemity, Snake bitten 3 times of woman | Patrika News
बलरामपुर

न जाने ऐसी क्या दुश्मनी थी कि सांप ने महिला का पकड़ लिया पैर, 2 बार छुड़ाकर फेंका लेकिन 3 बार डसा

Snake Bite: अस्पताल से महिला को घर ले आए तो हो गई मौत, पहली बार डसने (First time bite) के बाद काफी आक्रामक हो चुका था सांप, बचने महिला ने हिम्मत कर हाथ से सांप (Snake) को पकड़ लिया और दूर फेंक दिया लेकिन 2 बार सांप फिर महिला के पास पहुंचा और डस लिया

बलरामपुरOct 10, 2021 / 08:41 pm

rampravesh vishwakarma

Snake bite

Snake bitten 3 times

कुसमी. Snake Bite: सांप का नाम सुनते ही दिमाग कौंध जाता है, यदि सांप दिख जाए तो डर दोगुना हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सांप डसने से मौत की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। कभी-कभी ऐसा मामला भी सामने आया है कि सांप ने कई बार एक ही व्यक्ति को डसा हो।
ऐसा ही बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के करौंधा थाना क्षेत्र से आया है। यहां एक सांप ने महिला को एक नहीं बल्कि 3 बार डसा। पहली बार डसने के बाद सांप ने महिला के पैर को पकड़ लिया था।
महिला ने 2 बार छुड़ाकर फेंका लेकिन दोनों ही बार सांप उसके पास आया और डस लिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन 3 दिन बाद उसकी मौत हो गई।


करौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीबांध निवासी बासो नगेशिया पति चिखरु 35 वर्ष 5 अक्टूबर को मवेशियों के लिए घास काटने खेत में गई थी। इसी दौरान खेत के मेड़ पर एक जहरीले सांप ने उसके दाहिने पैर में डस लिया।
सांप ने अपने मुंह से महिला का पैर पकड़ रखा था। यह देख महिला ने हिम्मत किया और हाथ से सांप को छुड़ाकर दूर फेंक दिया। इसके बाद दोबारा सांप ने महिला को डस लिया। (Snake Bite)

सुबह उठते ही 2 सगी बहनें बोलीं- हमें अच्छा नहीं लग रहा है, फिर दोनों की हो गई मौत, रात में हुई थी ये घटना


कुल 3 बार सांप ने डसा
सांप को दूसरी बार भी महिला ने हाथ से छुड़ाकर खेत में फेंका लेकिन सांप फिर लौटकर आया और उसे डस लिया। सांप द्वारा 3 बार डस लिए जाने से महिला गंभीर रूप से आहत हो गई। वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को बात बताई।

रक्षाबंधन के दिन सांप डसने से 2 सगी बहनों की मौत, एक साथ उठी अर्थी तो सबकी आंखें हुईं नम


मेडिकल कॉलेज में भी नहीं सुधरी तबियत
परिजनों ने जब सांप द्वारा 3 बार डसे जाने की बात सुनी तो वे तत्काल उसे कुसमी अस्पताल ले गए। यहां से महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज से राहत नही मिलने पर परिजन उसे गांव ले आए। यहां 9 अक्टूबर की शाम घर में उसकी मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो