मिट्टी खोदते समय मिट्टी में दबी अष्टधातु की मूर्ति बरामद

मूर्ति का वजन लगभग 15 किलोग्राम बताया जा रहा है.

less than 1 minute read
Jun 26, 2016
Krishna Statue
बलरामपुर-
मिट्टी खोदते समय मिट्टी में दबी अष्टधातु की
मूर्ति बरामद हुई। खिलौना बनाने की लिए कई बच्चे मिट्टी खोद रहे थे उसी
दौरान श्रीकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति दिखाई दी और वजन अधिक होने के कारण
उठा नहीं पाये तो कुछ दूरी पर भैस चरा रहे लोगों से जाकर बताया। उन लोगों ने
पहुँच कर मूर्ति को मिट्टी से बाहर निकाला। तत्काल इसकी सूचना ग्राम
प्रधान को दी गई। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने के बाद
पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस मूर्ति को अपने कब्जे में
लेकर देवीपाटन चौकी ले आयी। देखने वालों की लम्बी कतार लग गयी थी।

शनिवार को दिन लगभग एक बजे रानी पोखरे के पास मन्दिर के खेत
में बच्चों ने मिट्टी का खिलौना बनाने के लिए मिट्टी निकाल रहे थे। खोदते
समय मिट्टी में अचानक दिखाई दी। मिट्टी से मूर्ति को बाहर निकाला गया।
मूर्ति का वजन लगभग 15 किलोग्राम बताया जा रहा है। श्रीकृष्ण की मूर्ति
मिट्टी में अधिक दिनों से होने के कारण काली तथा भूरी हो गई थी। श्रीकृष्ण
जी मूर्ति से मुकुट और बासुरी तथा एक हाथ की उंगली टूटी मिली।

देवीपाटन चौकी प्रभारी मंगला प्रसाद दूबे ने अपने कब्जे लेकर
चले आये। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष के पी यादव ने बताया कि अति प्राचीन
मूर्ति की विशेषग्यो से जाँच करायी जायेगी और सुरक्षित थाने पर रखा गया है।

Published on:
26 Jun 2016 09:07 am
Also Read
View All

अगली खबर