3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री के डीम प्रोजेक्ट मिनी काम धेनु योजना का हुआ उद्घाटन

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सबसे महत्वाकांक्षी योजना व डीम प्रोजेक्ट मिनी कामधेनु योजना की शुरूआत की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ankur Singh

Jul 03, 2016

sp yadav

sp yadav

बलरामपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सबसे
महत्वाकांक्षी योजना व डीम प्रोजेक्ट मिनी कामधेनु योजना की शुरूआत की
गई। मिनी कामधेनु योजना का उद्घाटन लाभार्थी मीन राज यादव के ग्राम घूघुरपुर
मस्मूले गंगापुर लखना में किया गया। डेयरी फार्म का उद्घाटन सूबे के जन्तु
उद्यान एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ एसपी यादव ने किया।

मिनी कामधेनु योजना का उद्घाटन पर गांव में हए जनसभा को
संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों,योजनाओं के बारे में बताया। मिनी
कामधेनु योजना को मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि
मुख्यमंत्री प्रदेश में दूध की गंगा बहा देना चाहते है। इस मौके पर सदर
विधायक जगराम पासवान ने उत्तर प्रदेश के सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ
के बारें में बताया और जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। सपा सरकार की योजनाओं
का लाभ लोगों तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट चंद्र
शेखर पासवान ने किया। उद्घाटन अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्र भान शुक्ल,राम
कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Story Loader