10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में तेजी से परास्त हो रहा कोरोना, बुधवार को 257 लोग लौटे घर

Karnataka Coronavirus Cases Updates राज्य में बुधवार को मिले 120 मरीज सबसे ज्यादा बेंगलूरु शहरी जिले में मिले 42
less than 1 minute read
Google source verification
corona

बेंगलूरु. कर्नाटक में बुधवार को 257 लोगों ने कोरोना को शिकस्त दी और स्वस्थ होकर घर लौटे। वहीं पिछले चौबीस घंटों में 120 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 42 लोग बेंगलूरु शहरी जिले में मिले हैं। राज्य में बुधवार को तीन लोगों की मौत के साथ ही कुल मृतकों की संख्या 69 हो गई।

बेंगलूरु शहरी जिले में एक 32 वर्षीय युवा व एक 57 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। धारवाड़ में एक 58 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई।

उडुपी में 93 हुए स्वस्थ
राज्य में कोरोना को परास्त करके घर लौटने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसकी वजह से कोरोना की रफ्तार में भी कमी आई है। बुधवार को उडुपी जिले में 93, कलबुर्गी में 66, उत्तर कन्नड़ जिले में दस, मंड्या में 11, यादगिरी जिले में 17, धारवाड़ में छह, बेलगावी में चार, हावेरी में तीन, बागलकोट में एक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौटा।

बेंगलूरु शहरी जिले में 42 संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को बेंगलूरु शहरी जिले में 42, यादगिरी जिले में 27, विजयपुर में 13, कलबुर्गी में 11, बीदर में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। दक्षिण कन्नड़ जिले में चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। धारवाड़ में चार, दावणगेरे में तीन लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्य में कुल 3108 एक्टिव मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 6049 हो गई है। इनमें से 2862 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 69 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3108 हो गई है।