बैंगलोर

पालिका ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया

पालिका ने शहर में किए गए सर्वेक्षण में 571 जगहों पर अतिक्रमण का पता लगाया। पालिका के अधिकारियों ने दोनों क्षेत्रों के दो जगहों पर अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया।

less than 1 minute read
Jun 19, 2023
पालिका ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया

बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएपमपी) ने उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आदेश पर शनिवार को अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया।

महादेवपुर और केआरपुरम विधानसत्रा क्षेत्र में सबसे अधिक अतिक्रमण हुआ है। इसलिए यहीं से ही अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ। पालिका ने शहर में किए गए सर्वेक्षण में 571 जगहों पर अतिक्रमण का पता लगाया। पालिका के अधिकारियों ने दोनों क्षेत्रों के दो जगहों पर अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया। इसके लिए स्थानीय पुलिस की सहायता ली गई। के.आर.पुरम के होरामाऊ के होय्सला नगर में बरसाती नाले पर हुए अतिक्रमण हटाने का काम जारी है। महादेवपुर क्षेत्र के मुुनेकोललू में बरसाती नाले पर कई भवन बनाए गए हैं। इन भवनों को ढहाने के लिए पालिका अधिकारियों ने मार्किंग की। स्पाइस गार्डन में बरसाती नाले पर सात माले का भवन बनाया गया है। इस भवन को शीघ्र ही ढहाने का फैसला लेकर यहां किराए पर रहने वालों को भवन खाली करने की सूचना दी। किराएदारों को जानकरी दी गई कि अवैध रूप से बरसाती नालों पर भवन निर्मित कर कानून का उल्लंघन किया है। के.आर.पुरम के होय्सला नगर के दुकानदारों ने दुकानों को खाली करने एक सप्ताह का समय मांगा। मुनिकोललू में एक सप्ताह पहले ही अतिक्रमण हटाने का फैसला लिया था।

महादेवपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता के.सी.लोकेश ने कहा कि कुछ भवन मालिकों ने उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त किए हैं। पालिका ने कुछ स्थगन आदेश को रद्द कराया। बेंगलूरु पूर्व तहसील के तहसीलदार ने स्थगन आदेश प्राप्त करने की जानकारी पालिका को नहीं दी। गत सप्ताह दोनों क्षेत्रों के विधायकों की बैठक में तहसीलदार ने इसकी जानकारी दी थी। इस तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने शहरी विकास विभाग से सिफारिश की गई है।

Published on:
19 Jun 2023 08:53 am
Also Read
View All

अगली खबर