7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

उद्यानों के विकास व सौंदर्यीकरण के निर्माण कार्य के बारे में विडियो प्रस्तुतीकरण पेश किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
HDK

मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

हासन. मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को हासन जिले में नए विकास कार्यों के बारे में जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक बुलाई।

बैठक में हेमावती व यगची जलाशयों के निचले हिस्से में उद्यानों के विकास व सौंदर्यीकरण के निर्माण कार्य के बारे में विडियो प्रस्तुतीकरण पेश किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित ब्लयू प्रिंट का निरीक्षण किया और इस बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

उन्होंने गोरूर व यगची में जल साहसिक गतिविधियों व जल क्रीड़ाओं के लिए सुविधाएं जुटाने व जिले की सांस्कृतिक, प्राकृतिक व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में सारे देश के लिए आदर्श कहलाने वाले उद्यानों का विकास करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जिले में आवासीय योजनाओं व सिंचाई व्यवस्था के बारे में समग्र किास रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में हासन के सांसद एचडी देवेगौड़ा, लोक निर्माण मंत्री एचडी रेवण्णा, पर्यटन मंत्री सारा महेश, जिले के विधायकों के अलावा विभिन्न विभागों के राज्य स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।