
अनैतिक संबंध के चलते सास की हत्या, बहू और प्रेमी गिरफ्तार
बेंगलूरु.अनैतिक संबंधों पर पर्दा डालने के उद्देश्य से सास की हत्या करने की युवती और उसके प्रेमी को बैटरायनपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार मैसूरु रोड के पादरायनपुर निवासी कुमार (२५) एक टेंपो चालक है। वह कई दिनों तक घर से बाहर रहता था। इसी का लाभ उठा कर उसकी पत्नी सौंदर्या (२१) ने पड़ोसी नवीन (२८) के साथ अनैतिक संबंध बना रखे थे। सौंदर्या हर दिन टीवी देखने के बहाने नवीन के घर जाती और रंगरलियां मनाती थी। सौंदर्या की सास राजम्मा (७२) को जब अपनी बहू पर संदेह होने लगा तब एक दिन वह नवीन के घर पहुंच गई। वहां की स्थिति देखने पर उसका संदेह पुख्ता हो गया। उसने बहू को फटकारते हुए उसकी शिकायत पुत्र से करने की बात कही। सास की बातों से डरकर सौंदर्या ने उसी दौरान राजम्मा के सिर पर लकड़ी से वार किया। बुरी तरह लहू लुहान राजम्मा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाद में सौंदर्या ने बैटरायनपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन अज्ञात लोग जबरन उसके मकान में घुसे और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में सास राजम्मा की हत्या कर उसके आभूषण लूट लिए। पुलिस हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच की। लेकिन्र पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से पता चला कि राजम्मा के सिर पर मारने से उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर सौंदर्या पर कड़ी नजर रखी। पुलिस को पता चला कि वह पति की गैरमौजूदगी में नवीन से मिलने जाया करती थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर सौंदर्या को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राजफाश दिया। पुलिस ने नवीन को भी गिरफ्तार किया और आभूषण जब्त किए।
Published on:
25 Feb 2020, 8:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.