28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलाशयों में पानी के स्तर में गिरावट मगर जून तक के लिए पर्याप्त पेयजल

- बेंगलूरु को हर माह 1.5 टीएमसी फीट पानी की आवश्यकता

2 min read
Google source verification
जलाशयों में पानी के स्तर में गिरावट मगर जून तक के लिए पर्याप्त पेयजल

जलाशयों में पानी के स्तर में गिरावट मगर जून तक के लिए पर्याप्त पेयजल

Karnataka में कावेरी बेसिन के प्रमुख जलाशयों में पानी के स्तर में गिरावट आई है। कावेरी नीरावरी निगम लिमिटेड (सीएलएलएल) के अधिकारियों के अनुसार जल स्तर कम होने के बावजूद जून तक पीने के पानी की कोई कमी नहीं होगी। तब तक के लिए वर्तमान भंडारण पर्याप्त है। कम भंडारण चिंता का मुद्दा नहीं है। हालांकि, इस वर्ष जल स्तर विशेष रूप से कम रहा है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून करीब एक पखवाड़ा दूर है बांध में पानी का प्रवाह जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

जलाशय की सकल भंडारण क्षमता 49.45 टीएमसी फीट है। रविवार को उपलब्ध मात्रा 12.77 टीएमसी फीट थी जबकि पिछले साल इसी दिन 23.14 टीएमसी फीट पानी उपलब्ध था।

इसके अलावा, हासन जिले के गोरूर में हेमवती जलाशय में किसी भी संकट से निपटने के लिए पर्याप्त भंडारण है। रविवार को हेमवती में जल स्तर 2,922 फीट के अधिकतम स्तर के मुकाबले 2,895 फीट था और बांध की सकल भंडारण क्षमता 37.10 फीट है। उपलब्ध भंडारण 17.46 टीएमसी फीट है और यह पर्याप्त है।

एचडी कोटे में काबिनी में जल स्तर 2,284 फीट के अधिकतम स्तर के मुकाबले 2,251.84 फीट है और लाइव स्टोरेज 4.59 टीएमसी फीट है। कुशलनगर में हरंगी बांध में 1.89 टीएमसी फीट पानी है और जल स्तर 2,859 फीट के एफआरएल के मुकाबले 2,819.73 फीट है।

पिछले साल के मुकाबले कम पानी
पूर्ण जलाशय स्तर (एफआरएल) 124.80 फीट के मुकाबले रविवार को कृष्णराज सागर (केआरएस) बांध में जल स्तर 84.22 फीट था। पिछले साल इसी दिन जलाशय में जल स्तर 103.80 फीट था।

सीएलएलएल के अनुसार पेयजल के लिए केआरएस और काबिनी पर निर्भर बेंगलूरु और मैसूरु में पानी की किल्लत नहीं होगी। अकेले बेंगलूरु को प्रति माह लगभग 1.25 टीएमसी फीट से 1.5 टीएमसी फीट पानी की आवश्यकता होती है जबकि मैसूरु और अन्य शहरों को लगभग 1 टीएमसी फीट पानी की आवश्यकता होती है।