
M Chinnaswamy Stadium(Source: RCB)
बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले सभी IPL और इंटरनेशनल मैचों में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी। इन सीटों पर 11 लोगों की नेम प्लेट भी लगाई जाएगी। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद इसकी पुष्टि की है। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में यह नियम लागू करने के पीछे बड़ा कारण बताया है। उन्होंने कहा है कि यह नियम 11 लोगों को सम्मान देने के लिए है।
बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैचों में 11 सीटें खाली रखी जाएंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर पिछले साल हुई भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह पहल की है। बीते साल 4 जून 2025 को RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना की याद में RCB और KSCA ने स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) लगाने और 11 सीटों को हमेशा के लिए खाली रखने का निर्णय लिया है। इन सीटों को इंटरनेशनल मैचों में भी कभी बेचा नहीं जाएगा। मरने वालों की याद में स्मारक पट्टिका स्टेडियम के एंट्री गेट के पास लगाई जाएगी।
एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैचों में 11 सीटें खाली रखी जाएंगी। इसके साथ ही हर मैच से पहले मरने वालों का नाम प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर IPL मैच से पहले 1 मिनट का मौन रखा जाएगा। मैच खेलने वाली दोनों टीमें मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखेंगी। KSCA के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि इस विषय पर काफी समय से चर्चा चल रही थी। अब मृतकों के सम्मान और उनकी याद में यह निर्णय लिया गया है। यह दुखद घटना हमेशा याद रहेगी, लेकिन उनका उद्देश्य उन 11 लोगों की याद में सम्मान प्रकट करना है।
Published on:
24 Mar 2026 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
IPL 2026
