10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kerala New CM: ‘पोस्टर वॉर से थरूर-खरगे मीटिंग तक’ केरल CM को लेकर कांग्रेस में बड़ा घमासान

Kerala CM Race: केरल में UDF की जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल के बीच सीएम की रेस चल रही है, जबकि अंतिम फैसला अब कांग्रेस हाईकमान के हाथ में है।

2 min read
Google source verification
Kerala CM Race

केरल कांग्रेस में सीएम पद को लेकर घमासान तेज (Photo-IANS)

Kerala New CM: केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की जीत के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान तेज हो गया है। सीएम पद की रेस में कांग्रेस में तीन बड़े नेताओं वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे माने जा रहे हैं। तीनों नेता इस समय दिल्ली में मौजूद हैं, जहां कांग्रेस हाईकमान लगातार बैठकें कर रहा है। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है।

बता दें कि 2016 के बाद यह पहला मौका है जब प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है। पिछली बार राज्य में कांग्रेस की सरकार ओमन चांडी के नेतृत्व में थी। जुलाई 2024 में उनके निधन के बाद भी वे केरल कांग्रेस के सबसे सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं। ऐसे में इस हफ्ते ओमन चांडी और केसी वेणुगोपाल की तस्वीर वाला फ्लेक्स बोर्ड फाड़े जाने और उस पर काला तेल फेंके जाने की घटना ने पार्टी के भीतर की खींचतान को खुलकर सामने ला दिया।

सड़कों पर पहुंची सीएम पद की लड़ाई

दरअसल, सीएम पद की लड़ाई अब सड़कों तक पहुंच चुकी है। सतीशन समर्थकों ने तिरुवनंतपुरम में मार्च निकाला, जबकि वेणुगोपाल और चेन्निथला समर्थकों ने अलग-अलग इलाकों में पोस्टर और होर्डिंग लगाए। फ्लेक्स बोर्ड तोड़े जाने की घटना पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई। 

कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा कि जो लोग वेणुगोपाल का फ्लेक्स बोर्ड तोड़ रहे हैं, उन्हें कांग्रेस का हिस्सा नहीं माना जा सकता। वहीं वरिष्ठ नेता पीजे कुरियन ने साफ कहा कि दबाव की राजनीति से मुख्यमंत्री तय नहीं होगा।

चर्चाओं में आया शशि थरूर का नाम

इस बीच चौथा नाम शशि थरूर का भी चर्चा में है। हालांकि पार्टी के भीतर उन्हें अब तक केंद्रीय राजनीति का चेहरा माना जाता रहा है, न कि राज्य प्रशासन का। शुक्रवार को थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर केरल की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की, जिससे अटकलों का दौर और तेज हो गया।

कांग्रेस की प्रक्रिया के मुताबिक अब अंतिम फैसला पूरी तरह आलाकमान के हाथ में है। तिरुवनंतपुरम में हुई कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने प्रस्ताव पारित कर हाईकमान को नेता चुनने का अधिकार दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस पर्यवेक्षकों मुकुल वासनिक और अजय माकन ने अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी है। 

सतीशन को मिल रहा सहयोगी दलों का समर्थन

सीएम पद की रेस में वीडी सतीशन फिलहाल सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। 61 वर्षीय सतीशन पिछले पांच साल से विपक्ष के नेता रहे और विधानसभा में LDF सरकार के खिलाफ सबसे मुखर चेहरा बनकर उभरे। IUML नेता सैयद सादिकली शिहाब थंगल समेत कई सहयोगी दलों का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है।

वहीं रमेश चेन्निथला संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं। वे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं और पार्टी के भीतर उनका लंबा अनुभव है। हालांकि 2021 के चुनाव में कांग्रेस की हार उनके नेतृत्व में हुई थी, जिसे विरोधी गुट लगातार मुद्दा बना रहा है।

राहुल गांधी के करीबी हैं केसी वेणुगोपाल

केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का करीबी माना जाता है। वे फिलहाल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) हैं। हालांकि उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा, जो उनके खिलाफ जा सकता है। यदि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना होगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग