
विजय के बॉडीगार्ड का वायरल पोस्ट। (फोटो सोर्स: X)
Vijay to Take Oath CM: तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अभिनेता से राजनेता बने TVK के प्रमुख थलापति विजय आज सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। करीब 59 साल बाद पहली बार DMK और AIADMK से बाहर का कोई नेता राज्य की सत्ता संभालने जा रहा है। विजय की पार्टी ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया। कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से उनकी सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने विजय को 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। फिलहाल विजय के पास 120 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है।
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने शनिवार को TVK नेता सी जोसेफ विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया। राज्यपाल ने उन्हें 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। लोक भवन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया, सी. जोसेफ विजय ने आज लोक भवन में तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा की TVK दल के नेता के रूप में अपने चुनाव के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही प्रेस रिलीज में कहा गया उन्होंने INC, CPI, CPI(M), VCK और IUML से मिले वे पत्र भी जमा किए हैं, जिनमें उनके नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया गया है। 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है, जबकि विजय के पास फिलहाल 120 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है।
विजय लंबे समय से तमिल सिनेमा के बड़े स्टार रहे हैं, लेकिन उन्होंने राजनीति में शामिल हो कर सामाजिक मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाई जिसके बाद अपनी पार्टी TVK बनाई। 28 अक्टूबर 2024 को अपने पहले बड़े राजनीतिक भाषण में विजय ने पेरियार को अपना वैचारिक नेता बताया था। हालांकि उन्होंने साफ किया था कि उनकी पार्टी नास्तिकता को नहीं अपनाएगी। उन्होंने सीएन अन्नादुरई, के कामराज और डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी सामाजिक न्याय की राजनीति का प्रेरणा स्रोत बताया। विजय ने खुद को पारंपरिक द्रविड़ राजनीति के विकल्प के रूप में पेश किया और इसी रणनीति ने उन्हें जनता के बीच तेजी से लोकप्रिय बनाया।
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने विजय को बधाई देते हुए कहा कि तमिलनाडु बदलाव और नई उम्मीद की तरफ देख रहा है। उन्होंने X पर लिखा की विजय को हमारी हार्दिक बधाई, जो जल्द ही मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। तमिलनाडु इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां वह बदलाव और नई उम्मीद की ओर देख रहा है। लोग एक ऐसे समावेशी तमिलनाडु की अपेक्षा करते हैं, जिसकी नींव सामाजिक न्याय, समानता, विकास और मानवीय शासन पर टिकी हो। हमारा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में, एक जन-केंद्रित, पारदर्शी और सुशासित प्रशासन की स्थापना होगी। तमिलनाडु की जनता के लिए आपकी यह नई यात्रा सफल हो, इसके लिए हमारी हार्दिक शुभकामनाएं।
हालांकि विजय की सरकार बनने से पहले विपक्ष ने सवाल भी खड़े किए। DMK नेता TKS एलंगोवन ने कहा उन्हें पहले दूसरी राजनीतिक पार्टियों से संपर्क करना चाहिए था, उनका समर्थन मांगना चाहिए था और उसके बाद ही पत्र देना चाहिए था। लेकिन वे बहुमत के बिना ही राज्यपाल के पास जा रहे हैं। वहीं विजय के पिता और फिल्म निर्देशक एसए चंद्रशेखर बेटे की सफलता से बेहद खुश नजर आए। उन्होंने मीडिया से कहा की मैं खुश हूं। मैं बहुत खुश हूं। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, वह सिर्फ अपने बेटे के लिए कर रहा हूं… आखिरकार, तमिल लोग विजय के जरिए कामयाब हुए हैं।
उन्होंने अपने बेटे को संदेश देते हुए कहा तमिल लोगों के लिए सब कुछ करो। परिवार और करीबी दोस्तों में खुशी विजय की फैमिली फ्रेंड शोभना ने कहा हम बहुत खुश हैं। इसका लंबे समय से इंतजार था… मुझे उम्मीद है कि वह अगले पांच साल भी बने रहेंगे… लोग उनसे बहुत उम्मीदें लगाए बैठे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विजय को अनुभवी सलाहकारों की जरूरत होगी ताकि सरकार बेहतर तरीके से चलाई जा सके।
शपथ ग्रहण के बाद विजय के सामने सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा में बहुमत साबित करने की होगी। 13 मई तक होने वाले विश्वास मत पर पूरे देश की नजर रहेगी। अगर विजय इसमें सफल रहते हैं तो तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जाएगी।
Published on:
10 May 2026 07:09 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
