
गौतम मूथा बने यशवन्तपुर सभा के अध्यक्ष
बेंंगलूरु. तेरापंथ सभा यशवन्तपुर के सभाभवन में रविवार को आयोजित जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा यशवंतपुर की आमसभा में वर्ष 2022-24 के लिए गौतमचंद मूथा निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत हुए। सभा की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुईं। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन मांगीलाल बोहरा ने किया। सभा अध्यक्ष विमल किशोर पितलिया ने सभी का स्वागत किया। मंत्री महावीर ओस्तवाल ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष राकेश गादिया ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। महिला मंडल अध्यक्ष मंजू गन्ना, मंत्री मीना भटेवरा, ज्ञानशाला संयोजक मीनाक्षी दक, शांतिलाल भंसाली, सुरेश बरडिय़ा, अनिल दक ने अध्यक्ष एवं पूरी टीम के कार्यकाल की सराहना करते हुए धन्यावाद एवं आभार व्यक्त किया। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश गादिया, सह चुनाव अधिकारी रमेश बाबेल ने गौतमचंद मूथा को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। मुथा 30 सालों से यशवंतपुर सभा, गांधीनगर सभा ट्रस्ट, भिक्षुधाम, चेतना केंद्र, सिरियारी सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश बाबेल ने मूथा को निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। मूथा ने सबके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आगे सहयोग का भरोसा जताया। इस अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती से ललित बाबेल, संपत डूंगरवाल, दिनेश गन्ना, सुनील बाबेल,बाबूलाल माण्डोत, भैरुलाल माण्डोत, अर्जुनलाल पितलिया, मदन बरडिय़ा, राजमल दक, पुखराज बोहरा, भंवरलाल बोलिया, महावीर मूथा उपस्थित थे।
सेठिया आरआर नगर सभा अध्यक्ष चुने गए
बेंगलूरु. जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, राजाराजेश्वरी नगर के वर्ष 2020-22 की साधारण सभा का आयोजन अध्यक्ष मनोज डागा की अध्यक्षता में किया गया। मंत्री विक्रम महेर ने गत 2 वर्ष के कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष मनोज डागा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष गणपत कोठारी ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। आगामी कार्यकाल के अंकेक्षक के रूप में गणपत कोठारी की पुन: नियुक्ति के प्रस्ताव को सदन ने स्वीकृत किया। गांधीनगर सभाध्यक्ष सुरेश दक, उपाध्यक्ष अनिल सुराना, राकेश छाजेड़, संगठन मंत्री राजेश छाजेड़, तेयुप अध्यक्ष सुशील भंसाली, महिला मंडल अध्यक्ष लता बाफना ने विचार व्यक्त किए। राजाराजेश्वरी नगर के तेरापंथ परिवार की डिजिटल डायरेक्टरी की संयोजिका सरोज बैद ने डायरेक्टरी संबंधी जानकारी दी। आगामी कार्यकाल 2022-24 का अध्यक्ष मनोनयन के लिए चुनाव अधिकारी छत्रसिंह सेठिया को मंच सौंपते हुए अध्यक्ष मनोज डागा ने अपनी वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। चुनाव अधिकारी सेठिया ने अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन प्राप्त नहीं होने की स्थिति में सदन से नाम मांगा। सदन ने मनोज डागा से पुन: यह दायित्व ग्रहण करने की सिफारिश की, जिसे मनोज ने अस्वीकार करते हुए नए नेतृत्व की नियुक्ति पर बल दिया। चुनाव न होने की स्थिति में कमलसिंह दुगड़ ने छत्रसिंह सेठिया के नाम का प्रस्ताव रखा जिसकी पूरे सदन ने स्वीकार किया। मनोज ने आगामी कार्यकाल के अध्यक्ष के लिए छत्रसिंह सेठिया के नाम की घोषणा की। साधारण सभा का संचालन मंत्री विक्रम महेर ने किया तथा आभार राकेश छाजेड़ ने जताया।
महावीर चावत बने तेयुप हनुमंतनगर के अध्यक्ष
बेंगलूरु. तेरापंथ युवक परिषद हनुमंतनगर की साधारण सभा में चुनाव अधिकारी राजेंद्र बैद ने महावीर चावत को सत्र 2022-23 के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया। वर्तमान अध्यक्ष धर्मेश कोठारी ने नवमनोनीत अध्यक्ष को आगमी यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष तेजमल सिंघवी, महिला मंडल मंत्री मोनिका गादिया,परामर्शक गौतम दक, महावीर बोल्या, परिषद मंत्री महावीर कटारिया, संस्थापक अध्यक्ष रतन कटारिया, निवर्तमान अध्यक्ष पवन बोथरा, पूर्व अध्यक्ष गौतम खाब्या एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।
Published on:
13 Jun 2022 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
