Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैं जैन नहीं, हिंदू वैष्णव हूं : शाह

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वे जैन नहीं, हिंदू वैष्णव हैं।

2 min read
Google source verification
Amit Shah

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वे जैन नहीं, हिंदू वैष्णव हैं। इससे पहले सिद्धरामय्या ने शाह के खुद को अहिंदा के बजाय अहिंदू नेता बताए जाने पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा था कि शाह पहले बताएं कि वे जैन या हिंदू। मुंबई में भाजपा के स्थापना दिवस पर रैली के बाद संवाददाताओं से बातचीत ेमें कहा कि सिद्धरामय्या का दावा गलत है। मैं जैन नहीं हिंदू वैष्णव हूं। शाह ने लिंगायत मसले पर भी सिद्धरामय्या की आलोचना की।

यूपी की तरह आएंगे परिणाम, जीतेगी भाजपा : येड्डि
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने दावा किया कि इस बार कर्नाटक में भी उत्तर प्रदेश की तरह आश्चर्यजनक चुनाव परिणाम देखने को मिलेंगे और राज्य में भाजपा के सत्ता में काबिज होने पर अब कोई संदेह नहीं रह गया है।


येड्डियूरप्पा ने शुक्रवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद कहा कि राज्य की जनता कर्नाटक में भी अनपेक्षित चुनाव परिणाम देखने को आतुर है। मिशन 150 के लक्ष्य को हासिल करने में किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। इसके लिए आवश्यक रणनीति बनाई जा रही है। राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों मे अलग अलग प्रकार के 16 सर्वेक्षण करवाने के बाद उम्मीदवारों की सूची तैयार की जा रही है।


उन्होंने कहा कि पिछले दो दिन में 140 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं व कार्यकर्ताओं की राय जुटाई गई है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभावितों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजकर अंतिम चयन किया जाएगा और इसके बाद सूची जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों, कांग्रेस सरकार की विफलताओं और कुशासन की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए एलईडी युक्त वाहन शुक्रवार से ही प्रदेश के 224 विधानसभा क्षेत्रों में विचरण करेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश के 22 राज्यों में सत्ता में है और 16 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। नरेंद्र मोदी व अमित शाह के परिश्रम से भाजपा विश्व के सारे राजनीतिक दलों में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इस मौके पर विधायक सुरेश कुमार, प्रदेश महासचिव शोभा करंदलाजे, विधायक सी.टी. रवि, अरुणकुमार सहित अनेक नेता मौजूद थे।