24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गगनयान मिशन में सहयोग करेगी रूसी कंपनी

अंतरिक्षयात्रियों के चयन, चिकित्सकीय परीक्षण और प्रशिक्षण में इसरो का सहयोग करेगी रूसी कंपनी

less than 1 minute read
Google source verification
isro

गगनयान मिशन में सहयोग करेगी रूसी कंपनी

बेंगलूरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश के प्रस्तावित पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान ‘गगनयान’ के लिए एक रूसी कंपनी के साथ करार किया है। करार के तहत कंपनी अंतरिक्षयात्रियों के चयन, उनके चिकित्सकीय परीक्षण और प्रशिक्षण में इसरो का सहयोग करेगी।
इसरो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस अनुबंध पर रूसी कंपनी ग्लावकोसमोस की प्रथम उप महानिदेशक नतालिया लोकतेवा और इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) के निदेशक उन्नीकृष्णन अय्यर ने हस्ताक्षर किए। ग्लावकोसमोस रूस की उपग्रह प्रक्षेपण सेवा देने वाली कंपनी है और सरकारी कंपनी रॉसकोसमोस की सहायक है।
ग्लावकोसमोस ने कहा कि वह एचएसएफसी को भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के के चयन में परामर्श सहयोग, उनके मेडिकल परीक्षण और अंतरिक्ष उड़ान संबंधी प्रशिक्षण सेवाएं उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस संबोधन में इस मिशन की घोषणा की थी। इस मिशन के लिए इसरो ने मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र की स्थापना की है। इसरो अध्यक्ष के शिवन ने कहा है कि गगनयान दिसम्बर 2021 तक प्रक्षेपित करने का लक्ष्य है। इस मिशन में एक महिला अंतरिक्ष यात्री को भी भेजे जाने की संभावना है।