
समाज सेवा में जैन समाज अग्रणी
बेंगलूरु. भाजपा नेता ए.एल.शिवकुमार ने कहा कि जैन समाज समाज सेवा के कार्यों में बहुत आगे है। हम जैन समाजसेवी सकल महिला संगठन बेंगलूरु की समाज सेवा का सभी को पता है। यह संगठन पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में स्थापित हो चुका है। वे मंगलवार को मैसूरु बैंक सर्कल के पास हनुमान मंदिर क्षेत्र में हम जैन समाज सेवी सकल महिला संगठन बेंगलूरु की ओर से छाछ वितरण अभियान का शुभारंभ करने के बाद समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में लोगों को छाछ पिलाना पुण्य का कार्य है।
संस्थापिका अध्यक्ष मंजू दिनेश लुंकड़ जैन ने भारत माता और जय कर्नाटक माता का जयघोष किया। नवकार मंत्र के जाप से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इससे पहले भाजपा नेता ए.एल.शिवकुमार व एफकेसीसीआई के निदेशक पहाड़सिंह राजपुरोहित ने दीप प्रज्ज्वलन किया। संस्थापिका अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। उषा नाहर ने बहुत प्रभावी ढंग से कन्नड़ भाषा में मंच संचालन किया। कार्यक्रम में संगठन की सक्रिय कार्यकर्ता मंजू सेठिया, गो सेवा समिति अध्यक्ष व समाजसेवी शारदा चौधरी, मधू दूधेडिय़ा, गीता सिंधवी संजू गूगलिया, राखी गादिया, संगीता दूदेडिया , संतोष लुकड़, अशोक नागोरी ने अतिथियों का स्वागत किया। पूजा नाहर,संतोष लोढ़ा, पुष्पा रायसोनी, चंचल कवाड़, मंगला लोढ़ा, विजू बागरेचा, कल्पना लोढ़ा, मीतू जैन, चंचल गांधी, लीला चोरडिय़ा, आशा श्रीश्रीमाल उपस्थित रहीं। छाछ वितरण अभियान पन्द्रह दिन तक चलेगा। बुधवार को मारतहल्ली व गुरुवार को कॉक्सटाउन महिला मंडल की ओर से छाछ वितरण कराया जाएगा। अंत में आभार मधु दूधेडिय़ा ने जताया।
साध्वीवृन्द विजयनगर पहुंचीं
बेंगलूरु. साध्वी संस्कारनिधि, साध्वी क्रियानिधि आदि ठाणा का भव्य सामैया मंगलवार को विजयनगर में ठाठ बांठ एवं ढोल नगाड़ों से हुआ। कार्यक्रम में विजयनगर विधायक एम.कृष्णपा सम्मिलित हुए। लाभार्थी परिवार द्वारा तिलक, शॉल, माला से उनका बहुमान किया गया। विधायक ने साध्वीवृन्द का आशीर्वाद लिया।
Published on:
06 Apr 2022 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
