
बेंगलूरु. दक्षिण राज्यों में कर्नाटक में कोविड मुत्यु दर सबसे ज्यादा और केरल में सबसे कम है। हालांकि, इन पांच राज्यों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत के 2.5 प्रतिशत से कम है। 21 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में मृत्यु दर 2.06 प्रतिशत है। कुल 71,069 मरीजों में से 1,464 मरीजों ने दम तोड़ दिया। तमिलनाडु में मंगलवार तक 1,80,643 मरीजों में से 2,626 मरीज यानी 1.45 फीसदी की मौत हुई है। तेलंगाना में मंगलवार शाम तक कुल 47,705 मरीजों की पुष्टि हुई और इनमें से 429 यानी 0.89 फीसदी मरीजों ने दम तोड़ा है। आंध्र प्रदेश में सामने आए कुल 58,668 मरीजों में से 758 मरीजों यानी 1.29 फीसदी को बचाने में कामयाबी नहीं मिली। इन सबके बीच सबसे अच्छी स्थिति केरल की है। कुल 13,994 मरीजों में से 44 मरीजों यानी 0.31 फीसदी की मौत हुई है। कोरोना से मरने वाले 70 फीसदी लोग पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त थे।
21 दिन में 55,825 नए मरीज, 1223 की मौत
कर्नाटक सहित दक्षिणी राज्यों ने गत एक सप्ताह के मुकाबले जांच क्षमता दो से तीन गुना बढ़ाई है। चिकित्सकों के अनुसार महामारी को नियंत्रित करने के लिए जांच क्षमता बढ़ानी होगी। मृत्यु दर को एक प्रतिशत से कम करना होगा। कोविड वॉर रूम के कार्यवाहक नोडल अधिकारी मुनीश मौदगिल ने बताया कि एक से 21 जुलाई तक कर्नाटक में कोरोना के 55,825 नए मरीज मिले हैं जबकि 1223 मरीजों की मौत हुई है।
बढ़ते मामलों के साथ मृत्यु दर घटनी चाहिए
बायोकॉन की प्रबंध निदेशक डॉ. किरण मजबूदार शॉ के अनुसार मृत्यु दर के मामले में भारत की स्थिति कई देशों से बेहतर है। लेकिन कोरोना के खिलाफ जारी जंग में मृत्यु दर बड़ा संकेतक है। बढ़ते मामलों के साथ मृत्यु दर घटनी चाहिए। तभी संकेत सकारात्मक होंगे। केरल और तेलंगाना को छोड़ कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पॉजिटिविटी दर में वृद्धि हुई है। तेलंगाना में तो टेस्टिंग बढऩे के साथ वृद्धि दर में गिरावट आई है। लेकिन वास्तविक तस्वीर तभी सामने आएगी जब तेलंगाना में जांचों की संख्या अन्य दक्षिण राज्यों के साथ तुलनीय हो।
दक्षिणी राज्यों की स्थिति
राज्य कुल - मामले मौतें - मृत्यु दर
कर्नाटक - 71,069 -1,464- 2.05
तेलंगाना - 47,705- 429- 0.89
तमिलनाडु - 1,80,643- 2626- 1.45
केरल - 13,994- 44 -0.31
आंध्र प्रदेश - 58,668- 758- 1.29
स्रोत - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
जुलाई में कर्नाटक की स्थिति
तारीख - नए मामले - मौतें
01 जुलाई - 1272 - 007
02 जुलाई - 1502 - 019
03 जुलाई - 1694 -021
04 जुलाई - 1839 - 042
05 जुलाई - 1925 - 037
06 जुलाई - 1843 - 030
07 जुलाई - 1498 - 015
08 जुलाई - 2062 - 054
09 जुलाई - 2228 - 017
10 जुलाई - 2313 - 057
11 जुलाई - 2798 - 070
12 जुलाई - 2627 - 071
13 जुलाई - 2738 - 073
14 जुलाई - 2496 - 087
15 जुलाई - 3176 - 087
16 जुलाई - 4169 - 104
17 जुलाई - 3693 - 115
18 जुलाई - 4537 - 093
19 जुलाई - 4120 - 091
20 जुलाई - 3648 - 072
21 जुलाई - 3649 - 061
स्रोत : कर्नाटक कोविड - 19 वॉर रूम
ताकि प्रतिदिन जांचे जा सकें 50 हजार नमूने
कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार चार लाख रैपिड एंटीजन किट और पांच लाख स्वाब जांच किट मंगाएगी। 16 आरटी-पीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमरेस चेन रिएक्शन) और 15 ऑटेमेटेड आरएनए एक्सट्रैक्शन इकाई स्थापित किए जाएंगे ताकि प्रतिदिन 50 हजार सैंपल जांचे जा सकें। प्रदेश के कोविड लौबों की संख्या मौजूदा 85 से बढ़ा कर 110 की जाएगी।
- डॉ. के. सुधाकर,
चिकित्सा शिक्षा मंत्री
Published on:
23 Jul 2020 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
