11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूस्खलन: दपरे के लिए रेल सेवा बहाल करना चुनौतीपूर्ण

बेंगलूरु-मेंगलूरु रेलमार्ग पर अभी 15 दिन तक बाधित रह सकती है रेल सेवाएं
2 min read
Google source verification
kerla flood

भूस्खलन: दपरे के लिए रेल सेवा बहाल करना चुनौतीपूर्ण

मैसूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) के मैसूरु मंडल में सकलेशपुर और सुब्रह्मण्या के बीच लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाओं के कारण बेंगलूरु और मेंगलूरु के बीच रेल सेवाओं को बहाल करना दपरे के लिए चुनौतीपूर्ण हो रहा है। 14 अगस्त से 28 अगस्त के बीच घाट खंड के सकलेशपुर और सुब्रह्मण्या के बीच भूस्खलन की 62 घटनाएं हुईं जिनमें से 30 जगहों पर रेलवे ट्रैक को साफ किया जा चुका है। रेल सेवाओं को बहाल करने के लिए दपरे चौबीसों घंटे घाट खंड में रखरखाव कार्यों को चला रहा है। इसके लिए 200 कर्मचारियों और 13 हेवी अर्थ मूविंग मशीनों को ट्रैक पुनर्बहाली एवं रखरखाव काम पर लगाया गया है।

दपरे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ई. विजया ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में अनुमानत: करीब 80 हजार वर्ग मीटर भूस्खलन से बाधित भूमि को साफ किया जाना शेष है। चूंकि भूस्खलन की घटनाएं अभी भी नियमित रूप से हो रही हैं ऐसे में ट्रैक से मलबा हटाना चुनौतीपूर्ण काम हो गया है। मंगलवार को भी ट्रैक पर नए सिरे से भूस्खलन होने के कारण एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हो गया। दपरे के अधिकारियों का अनुमान है कि अगर आने वाले दिनों में भूस्खलन की बड़ी घटनाएं नहीं हुईं तो भी कम से कम अगले 15 दिन बाद ही बेंगलूरु और मेंगलूरु रेलमार्ग पर रेल सेवा फिर बहाल हो पाएगी।

कई ट्रेन रद्द या आंशिक परिचालन
लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण इस मार्ग से गुजरने वाली कई ट्रेनों का आवागमन पिछले एक पखवाड़े से प्रभावित है। कई टे्रनों को पूरी तरह से रद्द किया जा रहा है तो कुछ को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकार के अनुसार सकलेशपुर और सुब्रह्मण्या के बीच के बीच डोनिगल-येडकुमरी-कादगारा, वल्ली-श्रीबागिलु खंड में रेल परिचालन पर रोक लगा दी है। ट्रेन बेंगलूरु-कन्नूर/कारवार एक्सप्रेस 29 अगस्त से 31 अगस्त के बीच और कन्नूर/कारवार-बेंगलूरु एक्सप्रेस 30 अगस्त और 1 सितम्बर को रद्द कर दी गई है।