23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी में तैरता मिला तेंदुए का शव

एक व्यक्ति ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को टैग कर इसकी जानकारी दी

2 min read
Google source verification
leopord

मैसूरु. नागरहोले टाइगर रिजर्व के पास कबीनी नदी के किनारे एक तेंदुए का तैरता हुआ शव शनिवार को बरामद हुआ। चार दिन में ही एक बाघ और एक तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग सकते में आ गया है। वन्यजीव कार्यकर्ताओं ने वन विभाग पर काम में लापरवाही बरतने और वन्यजीवों के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगया है। एक व्यक्ति ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को टैग कर इसकी जानकारी दी और इन्हें गंभीरता से लेने की अपील की है। गांव वालों से सूचना मिलने पर नागरहोले नेशनल पार्क के वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंच प्रारंभिक जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वन विभाग ने इससे पहले बुधवार को भी ऐसे ही संदिग्ध हालात में एक बाघ का शव बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट को मौत का कारण बताया गया था। हालांकि बाघ के पंजों के नाखून गायब थे। गांव वालों ने वन विभाग को शव मिलने की सूचना दी थी। वन विभाग के अनुसार बाघ के पंजों से नाखून निकाल लिए गए थे। आसपास खोजने पर एक काली पॉलीथिन में नाखून बरामद हुए।

हाथी के हमले से महिला की मौत
हासन. सकलेशपुर तालुक के होसागड्डे गांव में एक जंगली हाथी ने एक 59 वर्षीय महिला की जान ले ली। पुलिस के अनुसार तयम्मा शनिवार को खेतों में काम कर रही थी। अचानक एक हाथी आ धमका। इससे पहले कि तयम्मा संभल पाती हाथी ने उस पर हमला बोल दिया। गांव वालों ने वन विभाग से उन्हें और उनके खेतों को हाथियों के तांडव से बचाने की अपील की है। इनके अनुसार अलूर और सकलेशपुर तालुक में 40 से भी ज्यादा जंगली हाथी घूम रहे हैं। गत एक दशक में 60 लोगों की जान गई है। अलूर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मंत्री ने बचाई हिरण की जान
मडिकेरी. कोड़ुगु जिले के प्रभारी मंत्री एसआर महेश ने एक हिरण की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। रमेश शनिवार को मडिकेरी जा रहे थे। रास्ते में कुशलनगर के पास हिरण घायल दिखा। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा कर हिरण को पानी पिलाया और वन विभाग को सूचित किया। बचाव दल वहां पहुंचने तक मंत्री मौके पर ही रुके रहे। हिरण का प्राथमिक उपचार कर कावेरी वन्यजीव अभयारण्य भेजा। सहायक वन संरक्षक एम.एस. चेन्नमप्पा ने बताया कि हिरण का उपचार जारी है। अनुमान है कि किसी वाहन ने हिरण को टक्कर मारी है।