- मंत्री और दो बेटे निगेटिव
बेंगलूरु. चिकित्सा शिक्षा व कोविड मंत्री डॉ. के. सुधाकर (Dr. K. Sudhakar) के पिता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पी. एन. केशव रेड्डी (82) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को डॉ. सुधाकर की पत्नी और बेटी (Karnataka Medical Education Minister K Sudhakar's father, wife and daughter test corona positive) के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
डॉ. सुधाकर ने मंगलवार सुबह ट्विट कर इसकी जानकारी दी। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि वे और उनके दोनों बेटों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंत्री का घरेलू सहायक कोरोना की जद में आ चुका है। उस समय घर के किसी भी सदस्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे थे। अप्रेल माह में कोरोना पॉजिटिव एक पत्रकार के संपर्क में आने के बाद डॉ. सुधाकर सहित तीन अन्य मंत्री स्व क्वारंटाइन हुए थे। बाद में चारों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।