
सिर्फ पुरस्कार पाने के लिए नहीं करें प्रतियोगिता में शिरकत
बेंगलूरु. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की ओर से नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में 'हिंदी भाषा की वर्तमान दशा अथवा राजभाषा कार्यान्वयन में इंटरनेट का योगदान एवं उपयोग' विषयक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न उपक्रमों के 43 प्रतिभागी शामिल हुए। एचपी गीत से शुरू कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय के उपमहाप्रबंधक (रिटेल) शुभंकर दत्ता ने कहा कि प्रतियोगिता में सिर्फ पुरस्कार पाने के लिए नहीं बल्कि प्रतिभागिता को दृष्टि में रखते हुए भाग लेना चाहिए। इससे विचारों का आदान प्रदान होगा। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन कुमार ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। भारती ने धन्यवाद दिया।
पीएफ सदस्यों को लाभ देने में हिंदी का ज्ञान आवश्यक
बेंगलूरु. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 66वीं बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय आयुक्त नंदराम मीना ने हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही भविष्य में और अधिकाधिक कार्य हिंदी में करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को हिंदी का ज्ञान होना आवश्यक है तभी हम पीएफ के सभी सदस्यों को अधिकाधिक लाभ पहुंचा सकेंगे। जब हमारा रुख सकारात्मक होगा, तब हिंदी का अवश्य विकास होगा। बैठक में सहायक आयुक्त एमके बसनगोडरा सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। संचालन हिंदी अनुवादक महेशचंद बंसल ने किया। रीटा ने धन्यवाद दिया।
राहत कार्यों के लिए सौंपा चेक
मंड्या. नगुणहल्ली गांव के ग्रामीणों ने कोडुगू बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए एक लाख रुपए का चेक जिलाधिकारी को दिया। पंचायत अध्यक्ष भास्कर, शिवकुमार, लक्ष्मण कुमार, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह भारत स्काउट एण्ड गाइड के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों पर बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए लोगों से 30000 रुपए जुटाकर जिलाधिकारी मंजूश्री को दिए। डेफोडिल पब्लिक इंटरनेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों ने सहायतार्थ राशि संग्रहण अभियान चलाया।
Published on:
31 Aug 2018 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
