बता दें कि पीयूष गोयल ने अपने वित्त मंत्री के कार्यकाल के दौरान अपने अंतरिम बजट में इस डायरेक्ट-बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम का ऐलान किया था। इस योजना में 12 करोड़ छोटे और मार्जिनल किसानों (जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन हो), उन्हें तीन किश्तों में 2,000-2,000 करके साल भर में 6,000 रुपए की रकम देने की योजना थी। हालांकि, इस साल दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आने के बाद सरकार ने इसमें हर किसान को स्कीम का फायदा देने का फैसला किया।