
corona
बेंगलूरु. बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में बुधवार रात एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित रिश्तेदारों ने एम्बुलेंस को आग लगा दी और अस्पताल पर पथराव भी किया। बताया जाता है कि अस्पताल में 55 वर्षीय मरीज की मौत हो गई थी।
कर्मचारियों के साथ मारपीट
बताया जाता है कि मरीज के रिश्तेदारों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ भी दुव्र्यवहार किया।
पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और हालात काबू में किया। बताया जाता है कि हिंसा पर उतारू भीड़ में 30 से 40 लोग शामिल थे।
अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाई
बेलगावी के पुलिस अधीक्षक त्यागराजन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि मरीज के रिश्तेदारों को सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए था। उन्होंने कहा पुलिस ने मामला दर्ज किया है और उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी है।
बता दें कि कर्नाटक में बुधवार को कोरोना का विकराल रूप सामने आया जब चौबीस घंटे में 4,764 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं बेंगलूरु में कोरोना के 2050 मामले सामने आए हैं।
राज्य में बुधवार को कुल 55 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई इनमें से 15 की मौत बेंगलूरु में हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मामले बुधवार को 47,069 हो गए हैं। बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 1,780 कोरोना पीडि़तों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। वहीं बेंगलूरु में 812 लोग ठीक होकर घर लौटे।
Published on:
23 Jul 2020 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
