
कुमकुम में मिला चावल मस्तक पर पहुंचता है-साध्वी भव्यगुणाश्री
बेंगलूरु. चिंतामणि पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ महालक्ष्मी लेआउट में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री व साध्वी शीतलगुणाश्री ने तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतर्गत ध्वजारोहण के शुभ अवसर पर कहा कि चावल अगर कुमकुम के साथ मिल जाए, तो किसी के मस्तक तक पहुंच जाते हैं और दाल के साथ मिल जाएं तो खिचड़ी बन जाते हैं। साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि हम कौन हैं उसके महत्व से ज्यादा किनकी संगत में हैं यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि परमात्मा का मंदिर बनवाना और ध्वजा लहराना पुण्यशाली व्यक्ति को ऐसा लाभ मिलता है।
साध्वी शीतलगुणाश्री ने कंचनबाई, प्रेमचंद बंबोरी, नरेशकुमार बंबोरी, महेंद्रकुमार बंबोरी, सुनीलकुमार बंबोरी, परिवार की अनुमोदना करते हुए कहा कि बंबोरी परिवार पुण्यशाली भाग्यशाली है जो इतना सुन्दर स्फटिक रत्न का मंदिर बनवाया। रत्नत्रयी महोत्सव रखा। जय जयकारों के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। नरेश बंबोरी ने बताया कि साध्वी का आगामी चातुर्मास भी महालक्ष्मी लेआउट में होगा। सुनील कुंकुंलोल ने बताया कि साध्वी सोमवार सुबह विहार करके राजाजीनगर में धर्मीचंद प्रकाशचंद कुंकुंलोल परिवार के यहां पहुंचेंगी। मंगलवार को हंसराज किरण कुमार कुंकुलोल के यहां प्रवास रहेगा। नरेश बंबोरी परिवार ने साध्वीजी को रत्नमयी पाश्र्वनाथ भगवान की प्रतिमा भेंट की। धनंजय गुरु ने सभी का आभार जताया। साध्वी ने विहार ग्रुप के चेतनप्रकाश झारमूथा, विनोद भंसाली, विनोद बंबोरी, चेतन प्रकाश झारमूथा, राकेश दांतेवाडिय़ा, मनीष बंबोरी, पंकज गांधी, बाबूलाल गिलूंदिया, रोनक बंबोरी, आयुष बंबोरी, सुनील बंबोरी, कमलेश बंबोरी, राहुल बंबोरी, निलेश लोढ़ा, भारत गांधी, लक्ष्मीचंद चानोदिया, दनेश छाजेड़, विक्रम छाजेड़, पवन बाफना की अनुमोदना की। संगीत की रमझट सुनील कुमार टीम ने प्रस्तुत की।
Published on:
07 Mar 2022 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
